24 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा में 'अंदरूनी कलह' : स्थापना दिवस से पहले 'डैमेज कंट्रोल' में जुटा संगठन
उत्तर प्रदेश

भाजपा में ‘अंदरूनी कलह’ : स्थापना दिवस से पहले ‘डैमेज कंट्रोल’ में जुटा संगठन

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला भाजपा में इन दिनों “अंदरखाने असंतोष” की “चिंगारी सुलग” रही है, जो “स्थापना दिवस” जैसे बड़े आयोजन से ठीक पहले “खुलकर सामने” आने लगी है। संगठन के “भीतर” उठ रही “विरोधी आवाजों” ने पार्टी की “एकजुटता पर सवाल” खड़े कर दिए हैं, जिससे कार्यक्रम की “सफलता” को लेकर भी “संशय का माहौल” बन गया है !

भाजपा में 'अंदरूनी कलह' : स्थापना दिवस से पहले 'डैमेज कंट्रोल' में जुटा संगठन

हालांकि हालात को संभालने के लिए अब संगठन के जुझारू पदाधिकारी मैदान में उतर आए हैं। जिला महामंत्री निखिल सक्सेना, ममता मिश्रा और उपाध्यक्ष राजभवन उपाध्याय ने मोर्चा संभालते हुए पार्टी कार्यालय में अहम बैठक कर रणनीति तैयार की। बैठक में सबसे ज्यादा जोर उन कार्यकर्ताओं को मनाने पर दिया गया, जो नई जिला कार्यसमिति के गठन से खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, कई पुराने और कैडर बेस कार्यकर्ता नई कमेटी में उपेक्षित हैं और खुलकर विरोध जता रहे हैं। उनमें गहरी नाराजगी है। नेतृत्व के फैसलों पर सवाल उठा रहे हैं।

भाजपा में 'अंदरूनी कलह' : स्थापना दिवस से पहले 'डैमेज कंट्रोल' में जुटा संगठन

इन स्थितियों में भाजपा में सुलगता असंतोष अब खुलकर सामने आ रहा है ! जहां एक ओर स्थापना दिवस की तैयारियां हैं, वहीं दूसरी ओर संगठन के भीतर खींचतान भी तेज हो गई है। देखना यह होगा कि ‘रूठों को मनाने’ की यह कवायद कितनी सफल होती है,या फिर स्थापना दिवस के मंच पर ही असंतोष का विस्फोट होता है ! फिलहाल, भाजपा के लिए यह सिर्फ आयोजन नहीं, बल्कि संगठन की एकता और ताकत की सबसे बड़ी परीक्षा बन चुका है ! बैठक में राष्ट्रीय परिषद के सदस्य संतोष गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला,अखिलेश श्रीवास्तव, लवलेस सिंह आदि वरिष्ठ लोग एवं अन्य भाजपा जन उपस्थित रहे। सभी नें कार्यक्रम को सफल बनाने एवं संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नानाजी की जयंती पर उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य बोले, ग्रामोदय शब्द में समायी है भारत की सभी जरूरतें

City News Uttar Pradesh

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा: : इंडिया गठबंधन में शामिल होने की खबरें निराधार, बसपा को कमजोर दिखाने की राजनितिक चाल

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें किसानों की समस्याओं पर जताई चिंता: डीएम को बैठक का दिया सुझाव

City News Uttar Pradesh

Banda : आयुक्त किसानों का करेंगे बेड़ा पार, छत्तीस लाख दबाए है खरीद एजेंसी ! …

योगी सरकार का पर्यटन के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम: यूपी में बनेंगे रामायण व महाभारत सर्किट, पुराने महलों को बनाएंगे हेरिटेज

City News Uttar Pradesh

डीएम जे रीभा का औचक निरीक्षण: शिक्षा का “हाल” जानने पहुंची विद्यालय।

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़