- विनोद मिश्रा
बांदा। लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। भाजपा जनता के बीच जाने के लिए एक के बाद एक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। अब शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर गांव चलो अभियान शुरू करने जा रही है, जो चार से 11 फरवरी तक चलेगा। अभियान के कार्यकर्ता 24 घंटे तक उस गांव में प्रवास करेंगे और बूथ स्तर की बैठक से लेकर गांव तक के लोगों से संवाद स्थापित करेंगे। साथ ही सरकार की उपलब्धियों को एक-एक कर गिनाएंगे। वहीं, जनपद में चल रही चुनावी तैयारियों की समीक्षा बैठक कर की गई।

जिला प्रभारी रामकिशोर साहू नें एक-एक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की। बताया की कार्यकर्ताओं को एक-एक गांव में प्रवास करने के लिए भेजा जाएगा, जो बूथ स्तर की बैठक करेंगे। इसके बाद 24 घंटे के प्रवास के दौरान गांव के सभी घरों पर दस्तक देंगे। साथ ही संभ्रातजनों ने संवाद करेंगे। लोगों को सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए अपने पक्ष में बात बनाने की कोशिश करेंगे।

वो चुनाव को लेकर पार्टी की ओर से चल रही तैयारियों की समीक्षा करेंगे। साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे कहीं भाजपा सांसद, विधायक, ब्लाॅक प्रमुख समेत अन्य जनप्रतिनिधियों में किसी बात को लेकर टकराव, दुराव या वैमनस्य की स्थिति न पैदा हो, जिससे जनता के समक्ष गलत संदेश जाए।

गांव चलो अभियान चार फरवरी से 11 फरवरी तक चलेगा। इस अवसर परजिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल नें भी अभियान की कामयाबी के लिये तार्किक सुझाव दिये। जिलाध्यक्ष संजय सिंह नें भी बैठक को संबोधित किया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
