26.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
प्रेमी के साथ पत्नी को रंग रेलियां मनाते देख पति ने खोया आपा, उतार दिया मौत के घाट, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

प्रेमी के साथ पत्नी को रंग रेलियां मनाते देख पति ने खोया आपा, उतार दिया मौत के घाट, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

हमीरपुर। कोतवाली क्षेत्र मौदहा के एक गांव में प्रेमी के साथ पत्नी को रंग रेलियां मनाते देखकर पति ने आपा खो दिया। गुस्से में आकर पति ने प्रेमी को कुल्हाड़ी से इस कदर पीटा कि उसका दम निकल गया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और हर कोई उसकी पत्नी को कोसता नजर आया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करके छानबीन शुरू की है।
मौदहा के एक गांव में रहने वाला युवक चाय की दुकान लगाकर परिवार भरण पोषण करता है। उसकी दुकान पर गहबरा गांव का रहने वाला संतोष मंगलवार की रात आया था। संतोष उसके घर की दीवार फांदकर अंदर घुसा था। इस बीच दुकानदार पीछे से घर पर पहुंचा तो पत्नी के साथ संतोष को देखकर आपा खो बैठा। उसने संतोष की लाठी, डंडों व कुल्हाड़ी से पीटा और तबतक पीटता रहा जबतक कि उसका दम नहीं निकल गया। मरणासन्न हालत में लोग उसे आनन फानन मौदहा सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार से पहले उसकी मौत हो गई।
सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की तो सामने आया कि चाय दुकानदार की पत्नी का संतोष से प्रेम प्रसंग था। वह उसके साथ कई बार भाग भी चुकी थी। रात में भी पत्नी के साथ प्रेमी को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया होगा, जिसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया। कोतवाली प्रभारी पवन कुमार पटेल ने बताया कि मृतक की पत्नी सरोज की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व सांसद भैरो मिश्र ने ‘यूजीसी’ के खिलाफ भरी ‘हुंकार’ : पीएम को ‘पत्र’ लिखकर चेताया

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कॉलेज में ‘पर्दे’ के पीछे बड़ी तैयारी: शासन तक पहुंचा प्रस्ताव

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : रेलवे क्रासिंग ओवर ब्रिजखस्ता सड़क मामला, व्यापारी पहुंचे कलेक्ट्रेट,दिया ज्ञापन…

City News Uttar Pradesh

सरकारी योजना कागज़ों में सफल, ज़मीन पर फेल: 15 दिन से सूखी टोटियां, पानी को ‘तरसे’ लोग

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक प्रकाश नें बूथों की मजबूती का दिया गुरू मंत्र : विपक्षी हो जायेगे चित्त

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें पालिका अध्यक्ष मोहन के आरोपों पर किया तार्किक पलट वार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़