City News Uttar Pradesh
बांदा : लुटेरों को पकड़ने के लिए हिस्ट्रीशीटरों की टोह ले रहे अधिकारी
उत्तर प्रदेश

बांदा : लुटेरों को पकड़ने के लिए हिस्ट्रीशीटरों की टोह ले रहे अधिकारी

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शराब दुकान के सेल्समैन को तमंचे की बट से पीटकर लूट करने वाले आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस हिस्ट्रीशीटरों की टोह ले रही है। अधिकारियों ने कई ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर क्षेत्र के अपराधियों की जानकारी ली है। जिसके आधार पर गठित तीनो टीमें दबिश दे रही हैं। शक के आधार पर लोगों को थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है।

बांदा : लुटेरों को पकड़ने के लिए हिस्ट्रीशीटरों की टोह ले रहे अधिकारी
Banda: Officers reconnaissance of history sheeters to catch the robbers

पैलानी थाना से चंद कदम की दूरी पर देशी शराब के सेल्समैन रामकृपाल भदौरिया को सोमवार रात बाइक से घर जाते समय दो बदमाशों ने पीटकर लूट लिया था। घायल सेल्समैन ने 45 हजार रुपये लूटने की तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें तमंचे की बट से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश पर सीओ सदर सत्य प्रकाश शर्मा ने एसओजी व थाने की सहित तीन टीमें गठित पर्दाफाश करने के लिए गठित की थीं। एसओजी टीम प्रभारी मयंक सिंह चंदेल व थाना प्रभारी सुनील सिंह के नेतृत्व में टीमें आरोपितों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही हैं।

शाम को एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र व सीओ सदर सत्य प्रकाश शर्मा ने क्षेत्रीय ग्राम प्रधान नरी, पैलानी ,पडो़हरा ,सिधन कला के के साथ बैठक कर क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर के साथ चोरी एवं लूट करने वाले बदमाशों के बारे में जानकारी की है। हालांकि घटना के बाद बुधवार को तीसरे दिन भी पुलिस अभी खाली हाथ है। लूट के आरोपित अभी भी फरार हैं। पैलानी थाना प्रभारी ने बताया कि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। सुरागरसी की जा रही है जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मोहर्रम की सातवीं पर अलम, नाल, ताजिया जुलूसों की धूम: या हुसैन की गूंजी सदायें

City News Uttar Pradesh

डीएम नें कहा “जय माता दी”: नव दुर्गा महोत्सव में व्यवस्थायें रहेंगी दुरुस्त

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड को बारिश के कहर नें ‘डसा’ : बाढ़ एवं अतिवृष्टि के पाटों में मचा भीषण तबाही का मंजर

City News Uttar Pradesh

रविदास जयंती पर शोभा यात्रा निकली : उनके सिद्धांतों औऱ उपदेशो का गुणगान

City News Uttar Pradesh

सपा सुप्रीमों ने सर्वसमाज के लिए दिल से किया काम : विदित …

सरकार को धोखा देकर कर्मचारियों व व्यापारियों नें हासिल किया सम्मान: खुली पोल

ब्रेकिंग न्यूज़