30.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
खेल-खेल में मां की बीमारी की दवाएं खाने से बेटे की मौत: परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश

खेल-खेल में मां की बीमारी की दवाएं खाने से बेटे की मौत: परिवार में मचा कोहराम

  • विनोद मिश्रा

हमीरपुर। बुधवार सुबह एक बालक ने खेल-खेल में अपनी मां की बीमारी की दवा खा ली। इससे वह बेहोश हो गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में बालक ने दम तोड़ दिया। बालक के पास पड़े दवा के पत्ते में तीन गोलियां कम पाए जाने पर परिजनों ने दवा खाने से मौत होने की आशंका जताई है। बालक इकलौता बेटा था।

खेल-खेल में मां की बीमारी की दवाएं खाने से बेटे की मौत: परिवार में मचा कोहराम
Son dies after consuming medicines for mother’s illness while playing: Chaos in the family

हमीरपुर जिले में जलालपुर थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव निवासी बाबादीन ने बताया कि उसकी पत्नी ऊषा बीमार रहती है। उसका उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि वह बुधवार को काम पर गया था। पत्नी घर के बाहर बैठी थीं। तभी भीतर खेल रहे उसके इकलौते बेटे भरत कुमार ने सुबह करीब आठ बजे अलमारी में ऊपर रखीं दवाएं उठाकर खा लीं। इससे वह बेहोश हो गया। थोड़ी देर बाद भरत के बाबा प्यारेलाल खाना खाने के लिए उसे खोजने गए।

खेल-खेल में मां की बीमारी की दवाएं खाने से बेटे की मौत: परिवार में मचा कोहराम
Son dies after consuming medicines for mother’s illness while playing: Chaos in the family

तो उसे बेहोशी हालत में पड़ा देखा। पास में टेबलेट का पत्ता पड़ा मिला। उसमे तीन गोलियां गायब थीं। नाती की हालत बिगड़ी देख वह उसे पास के गांव बंगरा स्थित अस्पताल में ले गए। जहां से जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही भरत की मौत हो गई। मृतक के परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर घर चले गए। भरत अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। वह गांव के प्राथमिक स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। ग्रामीणों ने बताया कि भरत की मां मानसिक रूप से बीमार चल रही हैं। उसका इलाज चल रहा है। उसी की दवा खाने से बच्चे की मौत हो गई है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : मार्निंग वाक पर निकले युवक का पटरी के किनारे मिला शव, परिजन बोले रंजिश में हुई हत्या …

लंपी वायरस से पीड़ित गौवंशों के इलाज में लापरवाही : पशु डाक्टर कर रहे कमाई !

City News Uttar Pradesh

बालू खदान अमलोर अवैध खनन का बना “सिरमौर्य” प्रशासन और शासन से बेखौफ !

City News Uttar Pradesh

चोरों का पुजारी के नाम खत : रात में नहीं आ रही थी नींद, दिखाई दे रहे थे बुरे सपने, डरकर चोरों ने पुजारी को लौटायीं मूर्तियां, बालाजी मंदिर में हुई थी चोरी

City News Uttar Pradesh

किसानों का नहीं जगा रुझान : नहीं होगी “कठिया गेहूं” की “बहार” !

City News Uttar Pradesh

बकरीद पर यूपी में हाई अलर्ट: ड्रोन से होगी निगरानी, चप्‍पे-चप्‍पे पर पुलिस बल रहेगा तैनात

ब्रेकिंग न्यूज़