City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा : मार्निंग वाक पर निकले युवक का पटरी के किनारे मिला शव, परिजन बोले रंजिश में हुई हत्या …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सुबह टहलने निकले युवक का शव रेलवे लाइन के किनारे मिला। ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को जानकारी दी। स्वजन ने रंजिश में पड़ोसियों पर हत्या करने का आरोप लगा तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।


बांदा के बिसंडा कस्बे के मोहल्ला पंचवटी नगर निवासी 39 वर्षीय कमलेश वर्मा का शव शनिवार को सुबह पटरी के किनारे पड़ा मिला। वो घर से मार्निंग वाक पर जाने की बात कहकर निकले। इसके काफी देर बाद भी घर नहीं आए। फिर ग्रामीणों ने उनकी लाश मिलने की स्वजन को जानकारी दी। स्वजन ने बताया कि मजदूरी कर वह परिवार का भरण पोषण करता थे। घटना से पत्नी ज्ञानदेवी, पुत्र विनोद,मनीष व पुत्री संजना समेत स्वजन का रो रोकर बुरा हाल है।


छोटे भाई शिवसागर ने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें बताया कि 28 जुलाई की रात पड़ोसी ने अपने दो पुत्रों के साथ मिलकर मामूली विवाद में उसे लाठी-डंडे से पीटकर घायल किया था। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी भी दी थी। पड़ोसियों ने ही हत्या कर शव पटरी किनारे फेंका है। थाना निरीक्षक अरविंद सिंहगौर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला ट्रेन से टकराने का लग रहा है, बाकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत होने की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

क्षतिग्रस्त पुलिया हादसों को दे रही दावत, केन कैनाल सिचाई प्रखंड ने किया था निर्माण

City News Uttar Pradesh

भाजपा नें आपात काल के “कसक-मसक” को याद कर इसे बताया कलंक

दिवंगत जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर को महिला मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि

सपा खिलाड़ियों को करेगी आकर्षित, प्रदेश प्रभारी हसनउद्दीन का दौरा ! …

City News Uttar Pradesh

कोर्ट की अवमानना, कोरोना काल की फीस स्कूल नहीं कर रहे वापस : मुख्य मंत्री से शिकायत

अध्यक्ष मालती व अंकित का ‘नववर्ष’ पर संदेश: ‘स्वच्छ-सुंदर बांदा’ बनाने का किया ‘आह्वान’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़