- ब्यूरो रिपोर्ट
सीतापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षअखिलेश यादव सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खान से मिलने पहुंचे। यहां पर उन्होंने आजम खान से मुलाकात की और उनका हाल जाना। मुलाकात के बाद अखिलेश ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘भाजपा सरकार आजम खां के साथ अन्याय कर रही है। उनके परिवार को भी परेशान किया जा रहा है। यह पूरी तरह से अमानवीय है।

– भजपा ने झूठे मुकदमों का रिकॉर्ड बना दिया हैः अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ”हमें पूरी उम्मीद है कि समय बदलेगा और आजम खान के न्याय जरूर मिलेगा। समय बड़ा बलवान होता है, जरूर बदलता है। आजम खां के साथ न्याय होगा। भाजपा ने झूठे मुकदमों का रिकॉर्ड बना दिया है, लेकिन अंत में जीत सच्चाई की होती है। अखिलेश ने यह भी कहा कि इलेक्टरोल बॉन्ड से भाजपा की सच्चाई बाहर आ गई है। अब पीडीए ही एनडीए को हराएगा। जनता वोट की तारीखों का इंतजार कर रही है। भाजपा की सरकार मुख्यमंत्रियों को जेल भेज रही है, लेकिन इलेक्टोरल बॉन्ड से उनकी सच्चाई बाहर आ गई है।

उत्तर प्रदेश में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (INDIA) के घटक अपना दल ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी को गठबंधन के तहत एक भी सीट नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। पार्टी ने कहा कि बिहार में जो नीतीश कुमार के साथ हुआ, वहीं उत्तर प्रदेश में उसके साथ किया जा रहा है। अगर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) अपना दल (कमेरावादी) को सीटों का कोई प्रस्ताव देता है तो पार्टी उस पर निर्णय लेगी। पटेल ने कहा कि अब यूपी में सपा अध्यक्ष यादव और राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन की प्रमुख पार्टी यानी कांग्रेस यह बताएं कि वे अपना दल (कमेरावादी) के साथ क्या करने जा रहे हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
