![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रति जनता का विश्वास “दिन-ब-दिन” मजबूत होता जा रहा है। “विधायक हो तो ऐसा,” यह कहना है सदर विधानसभा की जनता का”।

बिसंडा नगर, ग्राम माधौपुर एंव पतौरा में आयोजित कंबल वितरण शिविर में विधायक द्विवेदी ने असहाय, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर ठंड से राहत दी।

इस अवसर पर विधायक ने कहा, “हमारी डबल इंजन सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि इस ठंड में कोई भी व्यक्ति ठिठुरने पर मजबूर न हो।” इस कंबल वितरण शिविर का उद्देश्य ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत प्रदान करना था।

विधायक द्विवेदी ने कहा कि सरकार गरीब और असहाय लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि वे समाज के जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं।

विधायक द्विवेदी ने कहा कि डबल इंजन सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों तक कंबल पहुंचाने की यह पहल सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का एक हिस्सा है।

स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि ही समाज में वास्तविक बदलाव ला सकते हैं। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल वितरण कर विधायक ने न केवल उनकी परेशानियों को समझा बल्कि उनकी मदद भी की।

इस मौके पर उपजिलाधिकारी अतर्रा राहुल, उपज़िलाधिकारी नरैनी सत्यप्रकाश, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेमनारायण द्विवेदी, मण्डल अध्यक्ष प्रेम स्वरूप द्विवेदी जी, प्रधान विनीता त्रिपाठी, ओम प्रकाश त्रिपाठी, समाजसेवी प्रकाश चंद्र गुप्ता, प्रधान जगदीश पाल एंव विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
