- विनोद मिश्रा
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के एमबीबीएस बैच के छात्रों का स्वागत समारोह ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। बैच 2022 मेडिकल कॉलेज का छठवां बैच है। कॉलेज के प्रथम बैच 2016 में यहां एमबीबीएस के शैक्षणिक सत्र की शुरुवात हुई थी। इस कार्यक्रम में माननीय प्रधानाचार्य मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

मां शारदा की आराधना और दीप प्रज्वलन के साथ प्रथम वर्ष के सभी विभाग एनाटोमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री के विभागाध्यक्ष ने बच्चो को विभाग के सभी फैकल्टी से परिचय कराया और उनका प्रोत्साहन किया और उन्हें नीट परीक्षा पास करने पर बधाई दी। इस कार्यक्रम में प्रथम वर्ष से लेकर अंतिम वर्ष तक की सभी फैकल्टी और डॉक्टर्स उपस्थित रहे।नए नए बच्चो में कॉलेज कैंपस और यहां के वातावरण को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।

मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर मुकेश यादव ने अपने स्पीच की शुरुवात नीट में चयनित होकर आए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दिया। उन्होंने सभी का रानी दुर्वागती मेडिकल कॉलेज के परिवार की तरफ से उनका स्वागत किया। इसके साथ ही एमबीबीएस 2022 के सभी छात्रों को चरक सपथ दिलाई और स्वस्थ के क्षेत्र में आने वाले समय में अपना पूर्ण योगदान देने की अपील की। इसके बाद व्हाइट कोट सेरेमनी का आयोजन हुआ। बच्चों को ओपीडी, इमरजेंसी, मेडिकल कॉलेज के सभी विभागों को दिखाया गया जहां उनकी थ्योरी और क्लिनिकल की क्लासेज चलेंगी।

बांदा की जनता के लिए यह मेडिकल कॉलेज नित नए आयाम बना रहा है ताकि यहां की जनता को बाहर कही न जाना पड़े और उन्हें कम पैसों में उच्च स्तरीय स्वास्थ का लाभ मिल सके इस दिशा में माननीय प्रधानाचार्य मुकेश यादव जी का प्रयास सराहनीय रहा है।प्रधानाचार्य ने एटिकाम माड्यूल पर भी चर्चा किया और इसके महत्व को समझाया उन्होंने कहा कि मेहनत का कोई शार्टकट नहीं होता है। बांदा मेडिकल कालेज में वर्तमान समय में इंटर्नशिप का एक बैच और एमबीबीएस के चार बैच हो गए हैं एक बैच की क्षमता 100 की है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
