![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। खरीफ की बुआई के समय जब खेतों को खाद चाहिए, बीज चाहिए और सिंचाई के लिए बिजली चाहिए तब बांदा का किसान लाचार और बेबस खड़ा है! इस हकीकत पर अब भारतीय किसान यूनियन की महिला मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया है। महिलाओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा और जबरदस्त प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं का आरोप है कि जनपद में खाद और बीज की भारी किल्लत है। सहकारी समितियों और बाजार में न तो बीज मिल रहा है, न ही पर्याप्त मात्रा में खाद। ऊपर से सिंचाई के लिए बिजली की आपूर्ति टुकड़ों में मिल रही है, जिससे किसानों के सामने खेती ठप होने की नौबत आ गई है।

ज्ञापन में महिलाओं ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत गांवों में की गई खुदाई अधूरी छोड़ दी गई, जिससे गांव-गांव में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे ग्रामीणों का रास्ता बंद हो गया है। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग रोजाना गिरकर घायल हो रहे हैं। इसके अलावा ज्ञापन में राशन कार्ड की केवाईसी न होने के कारण गरीबों को राशन नहीं मिल पा रहा है। महिलाएं बोलीं, “आखिर कैसे जिए गरीब परिवार? न अनाज है, न राशन!” उन्होंने केवाईसी प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाने की मांग की। ज्ञापन देने के दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर खाद, बीज और बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो ब्लॉक स्तर पर धरना और बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
