
- शरद मिश्रा
बांदा। जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय रहने वाले सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधान भवन में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से शिष्टाचार भेंट की। हालांकि यह मुलाकात औपचारिक बताई गई, लेकिन चर्चा के केन्द्र में बांदा जिले की समस्याएं और विकास योजनाओं की गति प्रमुख रूप से रही। विधायक दिवेदी ने विधानसभा सत्र में पूछे गए तारांकित प्रश्नों और उनसे जुड़े विभागीय उत्तरों को लेकर भी विस्तार से बात रखी।

विधायक ने मानसून सत्र में उठाए गए प्रश्नों के सन्दर्भ में विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि सरकार स्तर पर इनके समुचित और प्रभावी निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित हो। उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि कई विभागीय उत्तर आधे-अधूरे या अस्पष्ट रहते हैं, जिससे वास्तविक समस्याओं का हल नहीं निकल पाता। बैठक में विधायक प्रकाश दिवेदी ने जिले की जमीनी समस्याओं, खासकर सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य,बिजली और बुनियादी ढांचे के अभाव की ओर ध्यान दिलाया।

उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को बताया कि जनता उनसे अपेक्षा करती है कि उनकी आवाज विधानसभा के माध्यम से सरकार तक पहुंचे और उन्होंने सदन में पूरी ज़िम्मेदारी से यह भूमिका निभाई है। विधायक ने बातचीत के दौरान कहा “विधानसभा सिर्फ चर्चा का मंच नहीं, बल्कि समाधान का केंद्र भी है। मैं प्रयास करता हूँ कि हर सवाल का उत्तर सिर्फ कागज़ी नहीं, बल्कि ज़मीनी समाधान की दिशा में हो।” विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधायक की सक्रियता की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि जनहित के सवालों पर विभागीय स्तर से गंभीरता से कार्य कराया जाएगा। संबंधित मामलों की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
