28.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी में "मिशन 80" के लिए भाजपा की हुई बड़ी बैठक: निकाय से लेकर लोकसभा का ब्लूप्रिंट हुआ तैयार, सीएम योगी बोले- बीजेपी विजेता की तरह करती है काम
उत्तर प्रदेशराजनीति

यूपी में “मिशन 80” के लिए भाजपा की हुई बड़ी बैठक: निकाय से लेकर लोकसभा का ब्लूप्रिंट हुआ तैयार, सीएम योगी बोले- बीजेपी विजेता की तरह करती है काम

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बड़ी बैठक हुई। इसमें निकाय चुनाव से लेकर 2022 के चुनाव की तैयारियों के ब्लूप्रिंट पर मंथन हुआ। मुख्यमंत्री योगी ने कहा, उत्तर प्रदेश में दोबारा बीजेपी की सरकार बनी। उपचुनाव में भी जीत हासिल की। बीजेपी विजेता की तरह काम करना जानती है।

यूपी में 'मिशन 80' के लिए भाजपा की हुई बड़ी बैठक: निकाय से लेकर लोकसभा का ब्लूप्रिंट हुआ तैयार, सीएम योगी बोले- बीजेपी विजेता की तरह करती है काम
Big meeting of BJP for ‘Mission 80’ in UP: Blueprint from body to Lok Sabha is ready

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश फिर हार का स्वाद चखने वाले हैं। उधर, अखिलेश ने भूपेंद्र सिंह के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “इस बार हो सकता है कि भाजपा 80 सीटें हार जाए। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रदेश भर से 700 पदाधिकारी आए हैं। दिनभर की बैठक में कमजोर बूथ को मजबूत करने पर बात हुई है। पिछली बार जो लोकसभा सीटें हारी थीं, उनको कैसे मजबूत किया जाए। इसके लिए प्लानिंग हुई।

यूपी में 'मिशन 80' के लिए भाजपा की हुई बड़ी बैठक: निकाय से लेकर लोकसभा का ब्लूप्रिंट हुआ तैयार, सीएम योगी बोले- बीजेपी विजेता की तरह करती है काम
Big meeting of BJP for ‘Mission 80’ in UP: Blueprint from body to Lok Sabha is ready

– योगी ने कहा-यूपी में मिशन 80 पर काम

मुख्यमंत्री योगी ने कहा,”500 साल बाद राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। ये विरासत के प्रति सबसे बड़ा सम्मान है। राम जन्मभूमि के बारे में टिप्पणी करते थे कि परिंदा पर नहीं मार सकता है। लेकिन हम भागे नहीं। पलायन का रास्ता नहीं अपनाया। आज हमारी जीत हुई है। कोरोना की 2-2 वैक्सीन बनी, जनता को मुफ्त में वैक्सीन लगाई गईं। यूपी में मिशन 80 पर काम कर रहे हैं। देश को G-20 की अध्यक्षता मिलना सौभाग्य की बात है। अब विकसित भारत का निर्माण करना है।

यूपी में 'मिशन 80' के लिए भाजपा की हुई बड़ी बैठक: निकाय से लेकर लोकसभा का ब्लूप्रिंट हुआ तैयार, सीएम योगी बोले- बीजेपी विजेता की तरह करती है काम
Big meeting of BJP for ‘Mission 80’ in UP: Blueprint from body to Lok Sabha is ready

उन्होंने आगे कहा कि दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। 8 साल से विकास यात्रा चल रहीं हैं। काशी की तरफ पूरी दुनिया आकर्षित हो रही है। गुजरात में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भारत दुनिया की सबसे बड़ी 5वीं अर्थव्यवस्था बना। मोदी है तो मुमकिन है आज वैश्विक नारा बन गया है। आजमगढ़, रामपुर उपचुनाव में जीत हासिल की। यह कार्यकर्ताओं की मेहनत है। आज दुनिया का हर बड़ा निवेशक यूपी में निवेश करना चाहता है। पिछले 5 सालों में एक करोड़ 60 लाख नौजवानों को रोजगार मिले हैं।

यूपी में 'मिशन 80' के लिए भाजपा की हुई बड़ी बैठक: निकाय से लेकर लोकसभा का ब्लूप्रिंट हुआ तैयार, सीएम योगी बोले- बीजेपी विजेता की तरह करती है काम
Big meeting of BJP for ‘Mission 80’ in UP: Blueprint from body to Lok Sabha is ready

– भूपेंद्र सिंह ने कहा-निकाय और लोकसभा के लिए तैयार

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा, “अखिलेश फिर हार का स्वाद चखने वाले हैं। बीजेपी हमेशा काम के मूड में रहती है। चुनावी मूड में रहती है, जिम्मेदारी तय हो रही है। अब लोकसभा और निकाय चुनाव दोनों के लिए तैयार हैं। बीजेपी लोकसभा की सभी 80 सीट जीतकर आएगी। आज हम राष्ट्रीय लेवल की मीटिंग के बाद प्रदेश की कार्य समिति की बैठक में इकट्‌ठा हुए हैं। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक कैसे पहुंचना है, ये आज तय हो जाएगा।

यूपी में 'मिशन 80' के लिए भाजपा की हुई बड़ी बैठक: निकाय से लेकर लोकसभा का ब्लूप्रिंट हुआ तैयार, सीएम योगी बोले- बीजेपी विजेता की तरह करती है काम
Big meeting of BJP for ‘Mission 80’ in UP: Blueprint from body to Lok Sabha is ready

बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, विनय कटियार, पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा मौजूद हैं। इसके अलावा, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, मंत्री दयाशंकर दयालु, मंत्री अनिल राजभर, मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी सहित तमाम मंत्री और पदाधिकारी मौजूद हैं। राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों सहित 700 के करीब पदाधिकारी हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : खनिज अधिकारी का चला चाबुक, मची भगदड़ छह ट्रैक्टर सीज …

खुशखबरी: लखनऊ-वाराणसी के लिए शुरू हुई नई फ्लाइट, मात्र इतने रुपए में पहुंच सकेंगे काशी

City News Uttar Pradesh

जिलाधिकारी ने किन्नरों के साथ की बैठक : मतदान प्रतिशत बढ़ाने में किन्नर करेंगे सहयोग

City News Uttar Pradesh

Banda – भाजपा नेता से अभद्रता: रोडवेज इंचार्ज सहित तीन के विरुद्घ रिपोर्ट…

City News Uttar Pradesh

राहुल गांधी प्रकरण पर बांदा कांग्रेस आगबबूला: राष्ट्रपति को संबोधित दिया ज्ञापन

योगी सरकार 2.0 के मंत्रियों की रिपोर्ट पर अब दौड़ेगी तबादला एक्सप्रेस, जिलों में तैनात अफसरों के शुरू होंगे तबादले, लिया जा रहा फीडबैक

ब्रेकिंग न्यूज़