City News Uttar Pradesh
नदी किनारे मिला युवक का शव: शरीर पर चोट के निशान, नहीं हो सकी है शिनाख्त
उत्तर प्रदेश

नदी किनारे मिला युवक का शव: शरीर पर चोट के निशान, नहीं हो सकी है शिनाख्त

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पुल के नीचे नदी किनारे एक 27 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। गांव के लोगों ने सुबह शव को देखा और तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मृतक के आंख में चोट का गहरा निशान है और हाथ-पैर चार जगह से टूटे है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

नदी किनारे मिला युवक का शव: शरीर पर चोट के निशान, नहीं हो सकी है शिनाख्त
Dead body of a young man found on the river bank: injury marks on the body, could not be identified

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बांदा जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बरछा पुल के नीचे बागै नदी किनारे आज सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक लाल रंग की शर्ट और काला पेंट पहने हुए है। सुबह नदी किनारे किसान अपने खेतों तरफ गए, तो शव को पड़ा देखा। तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक के आंख के पास गहरी चोट का निशान है। साथ ही चार जगह से हाथ-पैर टूटे है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

नदी किनारे मिला युवक का शव: शरीर पर चोट के निशान, नहीं हो सकी है शिनाख्त
Dead body of a young man found on the river bank: injury marks on the body, could not be identified

ग्रामीणों ने बताया कि यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि अज्ञात लोगो ने लाठी-डंडों से मारकर पुल के नीचे फेंक दिया हो। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। यह पुल के ऊपर से गिर गया है, जिससे हाथ-पैर टूट गए हैं। शिनाख्त करवाने का प्रयास जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए को भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जांच की जा रही है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश बोले देश के विकास में यूपी ड्राइविंग सीट पर: मोदी व योगी का है कर्म फल

सीडीओ ने अस्थाई गौशाला का किया औचक निरीक्षण, खुली व्यवस्थाओं की पोल

City News Uttar Pradesh

बांदा जल संस्थान में ‘भ्रष्टाचार’ की गजब दास्तां: सरकारी खजाने के लिये बना ‘साइलेंट किलर’ ?

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने बताया की कताई मिल में लगेगा नया उद्योग: सरकार ने कर दी पहल

City News Uttar Pradesh

भाजपा युवा मोर्चा नें सात मंडलों में निकाली तिरंगा यात्रा : लोगों में दिखा उमंग

अंकित गुप्ता ने विकास की रखी रूप रेखा: डीएम ने सराहा, कार्यो को प्रभावी बनाने के निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़