27.7 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश व विधायक प्रकाश बोले : पंकज चौधरी के नेतृत्व में 'भाजपा' प्रदेश में होगी 'अजेय' !
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश व विधायक प्रकाश बोले : पंकज चौधरी के नेतृत्व में ‘भाजपा’ प्रदेश में होगी ‘अजेय’ !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। उत्तर प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक बदलाव और मजबूती का नया अध्याय शुरू हो गया है। महराजगंज लोकसभा क्षेत्र से सात बार सांसद एवं मोदी सरकार में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा का निर्विरोध अध्यक्ष रविवार चुना गया।

मंत्री रामकेश व विधायक प्रकाश बोले : पंकज चौधरी के नेतृत्व में 'भाजपा' प्रदेश में होगी 'अजेय' !

यह चुनाव न केवल पार्टी संगठन के मजबूती की निशानी है, बल्कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के भविष्य के लिए भी निर्णायक मोड़ साबित होगा। इस ऐतिहासिक निर्णय के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का माहौल देखा गया।

मंत्री रामकेश व विधायक प्रकाश बोले : पंकज चौधरी के नेतृत्व में 'भाजपा' प्रदेश में होगी 'अजेय' !

जल शक्ति राज्य मंत्री और तिंदवारी विधानसभा के विधायक रामकेश निषाद ने कहा की पंकज चौधरी का निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बनना भाजपा संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में विश्वास का प्रतीक है। उनके अनुभव और जमीनी पकड़ से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। प्रदेश में भाजपा का ‘जनाधार’ बढ़ेगा और ‘संगठनात्मक कार्यों को नई दिशा’ मिलेगी। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भाजपा सशक्त होगी।

मंत्री रामकेश व विधायक प्रकाश बोले : पंकज चौधरी के नेतृत्व में 'भाजपा' प्रदेश में होगी 'अजेय' !

बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनना उत्तर प्रदेश भाजपा के लिए गर्व का क्षण है। उनका संगठन के प्रति समर्पण और नेतृत्व क्षमता सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश में संगठन मजबूत होगा और पार्टी का जनाधार और बढ़ेगा। पंकज चौधरी के नेतृत्व में भाजपा न केवल संगठनात्मक मजबूती पाएगी, बल्कि आगामी चुनावों में भी रणनीतिक बढ़त हासिल करेगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश दिवेदी नें लगाई चौपाल : गूंज उठे जनता के “सुर-ताल” !

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : सपा और रालोद गठबंधन की पहली सूची जारी, 29 उम्मीदवारों को दिया टिकट

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें कहा सशक्त युवा समर्थ समाज की आधार शीला

राजनीति : “संगठन सरकार से बड़ा है !”, कयासों के दौर के बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के ट्वीट पर स्वतंत्र देव सिंह ने लगाई मुहर, जानिए क्या है इसके मायने

मासूम का अपहरण : एसपी अभिनंदन के निर्देश पर छह टीमों का गठन, पुलिस कर रही तलाश …

City News Uttar Pradesh

विधायक पति और एसडीएम का ओवरलोडिंग पर हाईवोल्टेज ड्रामा: गर्माया सियासी पारा

ब्रेकिंग न्यूज़