
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में शिक्षा व्यवस्था की हकीकत परखने के लिए डीएम जे. रीभा ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं उच्चीकृत बालिका विद्यालय, महुआ का आकस्मिक निरीक्षण कर प्रशासनिक सख्ती का स्पष्ट संदेश दिया। निरीक्षण के दौरान जहां एक ओर छात्राओं की सुविधाओं, पढ़ाई और आवासीय व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई, वहीं दूसरी ओर लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश देकर डीएम ने साफ कर दिया कि शिक्षा में किसी भी स्तर की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिले में शिक्षा व्यवस्था के नाम पर चल रहे सिस्टम की सच्चाई उस वक्त सामने आ गई, जब डीएम जे. रीभा ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय/उच्चीकृत विद्यालय, महुआ में डीएम ने क्लासरूम, डारमेट्री, कंप्यूटर लैब और किचन की बारीकी से पड़ताल की। छात्राओं से सीधे सवाल हुए पढ़ाई कैसी है ? भोजन कैसा मिलता है ? सुविधाएं पूरी हैं या कागजों में ? जवाबों ने सिस्टम की नींद उड़ा दी। निरीक्षण में फुल-टाइम टीचर दीपिका तिवारी, लेखाकार श्यामकली कुशवाहा और हेड कुक सुनीता तिवारी अनुपस्थित मिलीं। डीएम ने बिना देर किए अनुपस्थित दिवसों का वेतन रोकने के आदेश दिए।

इतना ही नहीं 1 दिसंबर से लगातार गायब चल रहीं फुल-टाइम टीचर गीता देवी पर कड़ी विभागीय कार्रवाई के निर्देश जारी हुए। संदेश साफ था ड्यूटी से गैरहाजिरी अब नहीं चलेगी। अर्धवार्षिक परीक्षाओं के दौरान कक्षा-8 में अध्यापिका अंजू वर्मा की गैरहाजिरी पर डीएम ने कठोर चेतावनी दी। बच्चों की परीक्षा और शिक्षक नदारद ! यह सवाल सीधे जवाब मांगता है।

कंप्यूटर लैब की बदहाली पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने निर्देश दिए कि लैब तुरंत व्यवस्थित हो और छात्राओं को तकनीकी शिक्षा का वास्तविक लाभ मिले कागजी नहीं, जमीनी। किचन में चावल, आटा, मसालों की गुणवत्ता परखते हुए डीएम ने चेताया नाश्ता, लंच, डिनर में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं। स्टॉक रजिस्टर अद्यतन रखने के सख्त निर्देश दिए गए। उच्चीकृत विद्यालय के निरीक्षण में भी छात्राओं से सीधा संवाद हुआ और प्रधानाचार्या को सुधार के निर्देश मिले।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
