City News Uttar Pradesh
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : सपा और रालोद गठबंधन की पहली सूची जारी, 29 उम्मीदवारों को दिया टिकट
उत्तर प्रदेशराजनीति

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : सपा और रालोद गठबंधन की पहली सूची जारी, 29 उम्मीदवारों को दिया टिकट

 

लखनऊ। यूपी विधासभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी  के गठबंधन ने गुरुवार को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। रालोद-सपा के गठबंधन ने 29 प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए ट्वीट किया– ‘राष्ट्रीय लोकदल-समाजवादी पार्टी का गठबंधन उत्तर प्रदेश में लाएगा परिवर्तन’ युवा, किसान के विकास का मंत्र आ रहे हैं अखिलेश और जयन्त !’ वहीं प्रत्याशियों का ऐलान करने के बाद रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने लिखा- ‘मुझे विश्वास है गठबंधन के सभी कार्यकर्ता, एकजुट होकर इन प्रत्याशियों के चुनाव में पूरी निष्ठा से महनत करेंगे ! एक एक विधायक से बनेगी आपकी विधानसभा, आपकी सरकार।

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : सपा और रालोद गठबंधन की पहली सूची जारी, 29 उम्मीदवारों को दिया टिकट
UP Assembly Elections 2022: First list of SP and RLD alliance released, tickets given to 29 candidates

रालोद ने जो सूची जारी की है उसके अनुसार विधानसभा संख्या 8 कैराना से सपा के नाहिद हसन, विधानसभा संख्या 10 शामली से रालोद के प्रसन्न चौधरी, विधानसभा संख्या 12 चरथावल से सपा के पंकज मलिक, विधानसभा संख्या 13 पुरकाजी से रालोद के अनिल कुमार को टिकट दिया है. इसके साथ ही विधानसभा संख्या खतौली से रालोद के राजपाल सिंह सैनी, विधानसभा संख्या 21 नहटौर से रालोद के मुंशी राम, विधानसभा संख्या 46 किठौर से सपा के शाहिद मंजूर, विधानसभा संख्या 48 मेरठ से सपा के रफीक अंसारी, विधानसभा संख्या 52 बागपत से रालोद के अहमद हमीद, विधानसभा संख्या 53 लोनी से रालोद के मदन भैया को टिकट मिला है।

वहीं विधानसभा संख्या 55 साहिबाबाद से सपा के अमरपाल शर्मा, विधानसभा संख्या 57 मोदीनगर से रालोद के सुदेश शर्मा, विधानसभा संख्या 58 धौलाना से सपा के असलम चौधरी, विधानसभा संख्या 59 हापुड़ से रालोद के गजराज सिंह, विधानसभा संख्या 63 जेवर से रालोद के अवतार सिंह भड़ाना, विधानसभा संख्या 65 बुलंदशहर से रालोद के हाजी यूनुस, विधानसभा संख्या 66 स्याना से रालोद के दिलनवाज खान, विधानसभा संख्या 71 खैर से रालोद के भगवती प्रसाद सूर्यवंशी को टिकट मिला है।विधानसभा संख्या 75 कोल से सपा के सलमान सईद, विधानसभा संख्या 76 अलीगढ़ से सपा के जफर आलम,विधानसभा संख्या 79 सादाबाद से रालोद के प्रदीप चौधरी गुड्डु, विधानसभा संख्या 81 छाता से रालोद के तेजपाल सिंह, विधानसभा संख्या 83 गोवर्धन से रालोद के प्रीतम सिंह, विधानसभा संख्या 85 बल्देव से रालोद की बबीता देवी को टिकट मिला है।
विधानसभा संख्या 87 आगरा कैंट से सपा के कुंवर सिंह वकील,विधानसभा संख्या 90 आगरा देहात से रालोद के महेश कुमार जाटव, विधानसभा संख्या 91 फतेहपुर सीकरी से रालोद के ब्रिजेश चाहर, विधानसभा संख्या 92 खैरागढ़ से रालोद के रौतान सिंह और विधानसभा संख्या 94 बाह से सपा के मधुसूदन शर्मा को भी टिकट मिला है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश द्वारा पहलवानों की ‘हौसला’ अफजाई: कहा- ‘कुश्ती संस्कृति’ होगी ‘सशक्त’

City News Uttar Pradesh

आजादी का अमृत महोत्सव : भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक जीतू द्वारा ध्वज वितरण

बांदा में खाकी का दबदबा: जिले में माफियाओं की तोड़ी कमर, चला चाबुक

विधायक प्रकाश ने रावण वध के साथ दशहरा पर्व का कराया आगाज: बुराई पर अच्छाई का दिया विजय संदेश

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का ‘हिंदू’ शब्द की व्याख्या व समरसता पर जोर: ‘मूल सिद्धांतों’ पर चर्चा

City News Uttar Pradesh

बांदा में उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद की जन सभा होगी अभूतपूर्व : विधायक प्रकाश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़