29.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
अपराधियों को सख्त हिदायत, गड़बड़ हुई तो होगी कार्रवाई: एसपी अभिनंदन
उत्तर प्रदेश

अपराधियों को सख्त हिदायत, गड़बड़ हुई तो होगी कार्रवाई: एसपी अभिनंदन

विनोद मिश्रा

बांदा। हिस्ट्रीशीटर और अपराधियों को पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के द्वारा सख्त हिदायत दी जा रही है कि गलत कार्यों को छोड़कर समाज की मुख्य धारा से जुड़कर जीवन यापन करें, अगर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी विधानसभा चुनाव में की गई या फिर अन्य घटनाओं को अंजाम दिया गया तो उन्हें किसी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।

अपराधियों को सख्त हिदायत, गड़बड़ हुई तो होगी कार्रवाई: एसपी अभिनंदन
Strict instructions to criminals, action will be taken if there is a mess: SP Abhinandan

– अतर्रा क्षेत्र में पुलिस फोर्स ने एसपी के साथ किया भ्रमण

पुलिस अधीक्षक ने फोर्स के साथ अतर्रा क्षेत्र के संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया। एसपी ने हिस्ट्रीशीटरों के घरों तक दस्तक दी और चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के साथ अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ अतर्रा सहित भारी पुलिस फोर्स रहा।

अपराधियों को सख्त हिदायत, गड़बड़ हुई तो होगी कार्रवाई: एसपी अभिनंदन
Strict instructions to criminals, action will be taken if there is a mess: SP Abhinandan

एसपी अभिनंदन ने भारी पुलिस बल व केंद्रीय पुलिस बल के साथ अतर्रा क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान उन्होंने लोगों से वार्ता की और मतदान में आने वाली समस्याओं के बारे में पूछताछ कर लोगों से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। वहीं पुलिस कप्तान हिस्ट्रीशीटरों व अराजक तत्वों के घर तक पहुंचे।

अपराधियों को सख्त हिदायत, गड़बड़ हुई तो होगी कार्रवाई: एसपी अभिनंदन
Strict instructions to criminals, action will be taken if there is a mess: SP Abhinandan

चेतावनी दी कि गलत कार्यों को छोड़कर समाज की मुख्य धारा में शामिल हो जाओ, अन्यथा की स्थिति में उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान संवेदनशील मतदान स्थलों का भी निरीक्षण किया गया। जहां एसपी ने अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा चुनाव संबंधी समस्त तैयारियों को समय से पूर्ण कर लें। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र, क्षेत्राधिकारी अतर्रा अंबुजा त्रिवेदी, सहायक कमांडेंट केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल आदि मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अपर जिलाधिकारी उमाकांत नें की कड़ाई: शिकायतों के निस्तारण में कदापि न हो ढिलाई

City News Uttar Pradesh

नई नहर की टेस्टिंग बनी मुसीबत: कटान से गांव में घुसा पानी, बाढ़ जैसे हालात

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में अदालत से दोषमुक्त

City News Uttar Pradesh

पीएचसी को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में परिवर्तन को चेयर मैन नें डीएम को लिखा पत्र

Banda- खबर के असर का रंग : डीएम आनन्द सिंह नें बेसिक शिक्षा अधिकारी की “कायाकल्प” में ली क्लास, वह रह गये आवाक !

City News Uttar Pradesh

यूरिया संकट गहराया: किसानों का सड़क पर प्रदर्शन, प्रशासन पर गंभीर आरोप

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़