City News Uttar Pradesh
जागरूकता अभियान: जिलाधिकारी की मौजूदगी में घर-घर बजाई गई कुण्डी
उत्तर प्रदेश

जागरूकता अभियान : जिलाधिकारी की मौजूदगी में घर-घर बजाई गई कुण्डी

विनोद मिश्रा

बांदा। गुरुवार के दिन गोद लिए गांव पहुंचे जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कोरोना वैक्सीन लगवाने व मतदान के लिए जागरूक करने की शुरुआत की। ग्राम पंचायत सिघौटी में जिलाधिकारी द्वारा कोविड वैक्सिनेशन करवा कर मतदान करने की अपील ग्रामीणों से की गई।

जागरूकता अभियान: जिलाधिकारी की मौजूदगी में घर-घर बजाई गई कुण्डी
Awareness campaign: Door-to-door ring played in the presence of the District Magistrate

इस दौरान जिलाधिकारी की मौजूदगी में गांव में मतदाता जागरूकता के दौरान मौजूद स्कूली बच्चो के साथ ब्रांड अम्बेसडर ग्राम प्रधान के साथ घर घर जाकर कुंडी बजाओ अभियान चलाकर लोगो को जागरूक करने का कार्य किया गया। इस दौरान गांव में लोगो के घर घर पहुच कुंडी खटखटाया साथ लोगो को वैक्सीन लगवा मतदान करने का आग्रह किया।इस दौरान लोगो के दरवाजे पहुचे जिलाधिकारी अनुराग पटेल का लोगो ने अपने घर के दरवाजे पर हल्दी चावल का माथे पर तिलक लगाया।

जागरूकता अभियान: जिलाधिकारी की मौजूदगी में घर-घर बजाई गई कुण्डी
Awareness campaign: Door-to-door ring played in the presence of the District Magistrate

– मतदान और कोरोना के प्रति दी जा रही जानकारी

जिलाधिकारी ने बताया कि सिघौ टी ग्राम सभा कोविड वैक्सीन की प्रथम डोज में पूर्ण संतृप्त गांव बन चुका है।बताया कि जिले का ये एक ऐसा गांव है जहां पर वयस्कों द्वारा 100 प्रतिशत कोविड की प्रथम डोज लगवाने के कार्य किया है। इस दौरान जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने बताया कि जनपद में 58 साक्षर बने प्रधानों को ब्रांड एंबेसडर बनाये जाने का कार्य किया गया हैं जिसमे जनपद में आगामी 23 फ़रवरी के दिन होने वाले मतदान के दिन 75 प्रतिशत प्लस मतदान,के तहत ग्रामीणों को मतदान के लिए जागरूक करने का कार्य किया जाएगा। ग्राम सभा मे निरीक्षर प्रधान माया देवी को साक्षर बनाये जाने का कार्य कर रही उनकी बेटी पूजा व आंगनवाड़ी को सम्मानित किए जाने का कार्य किया।

जागरूकता अभियान: जिलाधिकारी की मौजूदगी में घर-घर बजाई गई कुण्डी
Awareness campaign: Door-to-door ring played in the presence of the District Magistrate

बताया कि 58 साक्षर बने ग्राम प्रधान अब अनपढ़ नही रहेंगे अब वह खुद चेक में हस्ताक्षर कर सकेंगे,आगे आने वाले समय मे रामायण गीता व अखबार आदि का पाठन खुद से कर सकेंगे।इस दौरान प्राथमिक विद्यालय में मौजूद बच्चो को अपने हाथों से लड्डू खिलाया।इसके बाद ग्राम प्रधान माया देवी व पांच पांच बच्चो की टोली बनाकर खुद जिलाधिकारी अनुराग पटेल पूरे ग्राम सभा व मजरों में भ्रमण कर वैक्सिनेशन करवाने व मतदान करने के सम्बंध में जागरूक करने का कार्य किया।

जागरूकता अभियान: जिलाधिकारी की मौजूदगी में घर-घर बजाई गई कुण्डी
Awareness campaign: Door-to-door ring played in the presence of the District Magistrate

इस दौरान खुद माइक लेकर प्रत्येक पड़ोस में पहुचे जिलाधिकारी 15 जनवरी तक वैक्सिनेशन करवाने व मतदान की अपील लोगो से करते रहे।इस दौरान कार्यक्रम का संचालन कर रहे सहायक खण्ड विकास अधिकारी निरंजन प्रसाद शुक्ला बच्चो की पांच पांच की टोली का संचालन जिलाधिकारी अनुराग पटेल की मौजूदगी में करते रहे।कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी अनुभा श्रीवास्तव, खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक डॉअजय विश्कर्मा, ग्राम सचिव रविंद्र कुशवाहा, ध्यानचंद कुशवाहा, बासुदेव बासु, आदि लोग मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

करोड़ों की धनराशि डंप, बिजली विभाग नहीं करा रहा काम

बांदा में सूखे जैसे हालात: सप्ताह में नहीं हुई बारिश तो सूखने लगेंगी खरीफ़

कुंभकर्णी प्रशासन की ‘नींद’ उड़ी: पांच मैरिज हॉल किए सील, पहले संरक्षण, अब कार्रवाई ?

City News Uttar Pradesh Desk

हैवानियत: युवक ने टाफी खिलाने के बहाने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, मवेशी बाड़े में घटना को दिया अंजाम

बिजली विभाग की नाकामी पर मंत्री से गरजे विधायक प्रकाश: कहा लगाम लगाइये या हमें थमाइये

City News Uttar Pradesh

बांदा : खेत में बकरी चराने गया था युवक, संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर जंजीर से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़