28 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, घर में घुसकर मारपीट में वृद्ध की हुई थी मौत …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। घर में घुसकर मारपीट करने के दौरान अधेड़ की मौत हो गई थी। इस मामले में थाने में रपट दर्ज कराई गई थी। इस मामले के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और कागजी कार्रवाई करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।


बिसंडा पुलिस ने विगत दिनों ग्राम बड़ागांव निवासिनी सुभद्रा देवी के घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट की गई थी। मारपीट के दौरान उसके पति रामदीन को गंभीर चोटे आई थी। जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी। जिस पर पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया था। तभी से वह फरार चल रहे थे। वारदात में शामिल सभी अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हिरासत में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम गुलाब पुत्र बद्री पटेल, रामनारायण, सुरेंद्र, रावेन्द पुत्रगण गुलाब पटेल बताया। पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया है।

सीओ सियाराम ने बताया कि बिसंडा क्षेत्र के बड़ागांव में रामदीन के घर में आरोपियों ने घुसकर मारपीट की थी। जिस पर रामदीन गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पत्नी सुभद्रा की तहरीर पर नामजद मुकदमा कायम किया गया था। इधर मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहे थे, इन सभी को मुखबिर की सूचना पर बिसंडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियो को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह भदौरिया, आरक्षी ऋषि अग्निहोत्री, सूर्यांशू श्रोत्रिय व राहुल राजपूत आदि शामिल रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में रासायनिक उर्वरक डाल रहे हैं धुंआधार : जिले की मिट्टी हो रही है बेकार

मंत्री नंद गोपाल बोले: भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने में वक्फ बिल होगा कामयाब

City News Uttar Pradesh

दोस्तों के साथ घर से निकले युवक की मिली लाश: इलाके में सनसनी

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद निकाय चुनाव में बने स्टार प्रचारक: सभाओं में जीत रहे दिल

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें भाजपा की जीत पर जनता का जताया आभार

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में है ‘रहस्यमयी किला’: गुफा में ‘दो शिवलिगों’ के होते हैं एक साथ दर्शन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़