City News Uttar Pradesh
बांदा में आश्चर्य भरा जादू : “ढूँढो रे साजना तालाब बन गये ताजमहल”
उत्तर प्रदेश

मौसमी रोगों नें जमकर भरी उड़ान : जिला अस्पताल हाउस फुल !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में मौसमी रोग उड़ान भर रहे हैं। उल्टी – दस्त के मरीजों का ग्राफ बढ़ गया है। जिला अस्पताल की स्थिति हाउसफुल की है। संक्रामक बीमारियों से ग्रसित होकर प्रतिदिन रोगी इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में लंबी लाइन लग रही है।

मौसमी रोगों नें जमकर भरी उड़ान : जिला अस्पताल हाउस फुल !
Seasonal diseases take flight: District hospital house full!

उधर, ट्रामा सेंटर में भी बेड कम पड़ जाने से बच्चों और बड़ों का बेंचों में लेटाकर इलाज की नौबत है। आई फ्लू के मरीजों भी काफी संख्या में आ रहे हैं। अस्पताल भरा रहा। जिला अस्पताल में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. ह्दयेश पटेल ने बताया कि प्रतिदिन उनकी ओपीडी में 150 मरीज वायरल फीवर से संबंधित आ रहे हैं। इसी तरह से बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि प्रतिदिन 150 बाल रोगी आ रहे हैं।

मौसमी रोगों नें जमकर भरी उड़ान : जिला अस्पताल हाउस फुल !
Seasonal diseases take flight: District hospital house full!

इनमें ज्यादातर दस्त और वायरल फीवर से पीड़ित हैं। उधर, नेत्र विभाग में डॉ. एसपी गुप्ता ने बताया कि प्रतिदिन 100 की ओपीडी चल रही है। जिसमें ज्यादातर मरीज आई फ्लू से संबंधित हैं। ट्रामा सेंटर में प्रतिदिन 100 मरीजों का आकड़ा है। शनिवार को यहां बेड कम पड़ जाने से बच्चों का इलाज बेंचों में भी किया गया।

मौसमी रोगों नें जमकर भरी उड़ान : जिला अस्पताल हाउस फुल !
Seasonal diseases take flight: District hospital house full!

फिजिशियन डॉ. ह्दयेश पटेल व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके गुप्ता का कहना है कि बदलते मौसम में बच्चों और बड़ों को खास एहतियात बरतने की जरूरत है। इस मौसम में खाली पेट न रहे। गर्मी से आकर ठंडे में न जाएं। हो सके तो फ्रिज का ठंडा पानी न पिएं। घड़े का पानी पी सकते हैं। घर के आसपास गंदगी और जलभराव न होने दें। अगर रोगी को बुखार, खांसी, जुकाम है तो उसे अलग रखे। घर के और सदस्यों के करीब न आने दें।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम बांदा कोरोना कहर पर भारी, “आराम हराम ” …

मौसम ने ली अंगड़ाई : बारिश से मिजाज हुआ खुशनुमा ! …

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल बोले : “खेलोगे कूदोगे बनोगे महान”

City News Uttar Pradesh

बांदा को चार दशक से नहीं मिला अपना सांसद : आरके पटेल के सामने रिकार्ड बचाने की चुनौती

City News Uttar Pradesh

डाक विभाग रक्षाबंधन पर निभायेगा कसमें वादे : बहत्तर घंटे में पहुंचा देगा राखी

यूपी : मुख्यमंत्री योगी का आदेश , सौ दिनों में पूरा करें नहरों पर जर्जर पुल और पुलियों की मरम्मत का कार्य …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़