32 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें बताया : केन नहर प्रणाली का 'सूखा' होगा 'समाप्त'
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें बताया : केन नहर प्रणाली का ‘सूखा’ होगा ‘समाप्त’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें बताया कि केन नहर का सूखा समाप्त होगा। अब इसमे पानी की कमी नहीं होगी। जल शक्ति राज्य मंत्री नें यह जानकारी एक औपचारिक भेंट में दी। उन्होंने कहा कि केन नहर साल में करीब आठ महीने सूखी रहती है, इससे खेतों की सिंचाई नहीं हो पाती । किसानों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत केन नहर को प्रतिवर्ष 1700 मिलियन क्यूबिक मीटर (एमसीएम) पानी देगा। इससे अधिक लाभ बांदा और महोबा जिलों को होगा।

मंत्री रामकेश बोले: लोकतंत्र की 'सशक्त नींव' मतदाता, एसआईआर का हुआ सफल आगाजराज्य मंत्री नें कहा कि खास बात यह है कि परियोजना से 750 एमसीएम पानी नवंबर से मई तक दिया जाएगा, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए भटकना न पड़े। नहर के सर्वे का काम दो माह में पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद डिटेल्स पोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जाएगी। किसानों की ‘लाइफ लाइन’ कहे जाने वाला केन नहर भी गर्मी में सूख जाती है। यहां किसान बारिश के दौरान रबी की फसल तो केन नहर के सहारे तैयार कर लेते हैं, मगर गर्मी के समय नहर में पानी की कमी होने से खरीफ की फसल नहीं हो पाती है। किसानों की इस दिक्क्त को दूर करने के लिए परियोजना से पूरे साल मिलने वाले 1700 एमसीएम पानी में 750 एमसीएम केवल नवंबर से मई महीने तक नहर में छोड़ा जाएगा।

मंत्री रामकेश बोले: लोकतंत्र की 'सशक्त नींव' मतदाता, एसआईआर का हुआ सफल आगाजराज्य मंत्री निषाद नें कहा कि महोबा में पानी की अधिक समस्या को देखते हुए केन नहर से उर्मिल बांध को जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही यहां स्थित मझिगवां बांध को उर्मिल बांध से मिलाया जाएगा। इन दोनों बांध के सहारे यहां पर 13 बड़े साइज के टैंक बनेंगे, जिससे सिंचाई के लिए इन टैंकों में अधिक से अधिक जल संचयन किया जा सके। राज्य मंत्री नें बताया कि डीपीआर तैयार करने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से नहर का सर्वे तेजी से किया जा रहा है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : खनिज अधिकारी की चुनौती, 25 ट्रक सीज, साढ़े सात लाख जुर्माना …

City News Uttar Pradesh

सेवानिवृत अधिकारियों को पेंशन औऱ देयकों में न दें टेंशन: आयुक्त

City News Uttar Pradesh

बहुचर्चित अतुल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा : पिटाई से मौत के बाद फेका गया था शव, पूर्व विधायक के भाई समेत पांच गिरफ्तार

दर्दनाक सड़क हादसा: बांदा में ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, इलाज के दौरान हुई मौत

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव को लेकर मायावती की बसपा नेताओं को दो टूक : साम, दाम, दंड, भेद को लेकर कही बड़ी बात

City News Uttar Pradesh

गौशाला, आवास और हैंडपंप मरम्मत में घोटाला: तिलौसा पंचायत में बड़ा भ्रष्टाचार उजागर

ब्रेकिंग न्यूज़