City News Uttar Pradesh
बहुचर्चित अतुल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा : पिटाई से मौत के बाद फेका गया था शव, पूर्व विधायक के भाई समेत पांच गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

बहुचर्चित अतुल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा : पिटाई से मौत के बाद फेका गया था शव, पूर्व विधायक के भाई समेत पांच गिरफ्तार

विनोद मिश्रा

बांदा। बहुचर्चित अतुल हत्याकांड का आखिरकार पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी हत्यारोपितों को पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश किया और जेल भेज दिया।

बहुचर्चित अतुल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा : पिटाई से मौत के बाद फेका गया था शव, पूर्व विधायक के भाई समेत पांच गिरफ्तार
Police disclosed the famous Atul murder case: The body was thrown after death due to beating, five arrested including brother of former MLA

गौरतलब हो कि माॅडल शाप में अतुल की बेरहमी के साथ पिटाई की गई थी। इसके बाद उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा पाया गया था। माडल शाप में पीटे जाने के बाद वहां से निकल गए अतुल को बाहर दोबारा पकड़कर फिर पीटा गया। उसकी मौत होने पर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव रेल पटरी पर फेंका गया था। जिस ट्रैक्टर से शव ले जाया गया, उसमें खून के निशान मिले हैं। पुलिस का दावा है कि आला कत्ल दो डंडे बरामद कर लिए गए हैं। मुख्य आरोपित पूर्व विधायक के भाई माडल शाप संचालक राजा द्विवेदी समेत पांच आरोपितों को रविवार को जेल भेजा गया।

बहुचर्चित अतुल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा : पिटाई से मौत के बाद फेका गया था शव, पूर्व विधायक के भाई समेत पांच गिरफ्तार
Police disclosed the famous Atul murder case: The body was thrown after death due to beating, five arrested including brother of former MLA

पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद पूर्व विधायक स्व. पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी के भाई शिवनरेश उर्फ राजा समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। नामजद रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए हीलाहवाली करती रही। इस दौरान लोगों ने गिरफ्तारी की मांग की और कैंडिल जुलूस निकाला। पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए तहकीकात में लगतार जुटी रही।

बहुचर्चित अतुल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा : पिटाई से मौत के बाद फेका गया था शव, पूर्व विधायक के भाई समेत पांच गिरफ्तार
Police disclosed the famous Atul murder case: The body was thrown after death due to beating, five arrested including brother of former MLA

बाद में पुलिस ने शिवनरेश उर्फ राजा पुत्र कैलाश दिखितवारा अतर्रा, राजेंद्र पुत्र सुरेंद्र निवासी कर्वी, सौरभ गुप्ता पुत्र श्रीकांत शास्त्री नगर बांदा, बौरा यादव पुत्र लाला यादव निवासी स्योढ़ा, शिवकुमार पटेल पुत्र प्रयागदत्त पटेल निवासी शिवरामपुर कर्वी को गिरफ्तर कर लिया। कई दिनों तक चली पूछतांछ के बाद पुलिस ने रविवार को सभी आरोपियों का जिला अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया। वहां से सभी हत्यारोपियों को जेल भेज दिया गया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मच्छर और मलेरिया मस्त : स्वास्थ विभाग को किये है पस्त !

निकम्मा स्वास्थ विभाग : बांदा के बछेही उप स्वास्थ केंद्र में नहीं आया कभी स्टाफ

City News Uttar Pradesh

बसपा प्रत्याशी जयराम का जन संपर्क : गावों में भीड़ उमड़ी

City News Uttar Pradesh

विधानसभा चुनाव की “आहट” डीएम अनुराग द्वारा समीक्षाओं की “तड़तड़ाहट” …

City News Uttar Pradesh

यूपी : समाजवादी पार्टी के विधायक दल की बैठक अब 26 मार्च को, चुना जाएगा सपा विधायक दल का नेता, जानें किसके नाम पर मुहर लगा सकते हैं अखिलेश

हाय महंगाई : किचन उदास और मालकिन की आंखों में चिंता के आंसू !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़