City News Uttar Pradesh
दिलोजान से कराया काम : भुगतान पर दिखाया "ठेंगा" तो बन गये "बेगाने"
उत्तर प्रदेश

दिलोजान से कराया काम : भुगतान पर दिखाया “ठेंगा” तो बन गये “बेगाने”

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दिलोजान से करा लिया काम और भुगतान मे ठन- ठन गोपाल। कर ली गई “जै राम जी की”। यह दुर्भाग्य पूर्ण गाथा है मनरेगा योजना की । मंडल के 10 हजार से अधिक श्रमिकों का 60 लाख से अधिक का भुगतान अटका है। निर्माण सामग्री की करीब 42 की लाख की उधारी पड़ी “कहावत चरितार्थ कर रही है की “उधार प्रेम की कैंची है”

दिलोजान से कराया काम : भुगतान पर दिखाया "ठेंगा" तो बन गये "बेगाने"
Work done by Dilojan: Shown on payment, “Thanga” then became “Begane”

हालात यह हैं की दो सौ ग्रामपंचायतों में कच्चे-पक्के काम ठप हो गए हैं। मजदूरी न मिलने से लगभग 25 हजार श्रमिक मनरेगा के फावड़ों से बेगाने है।

दिलोजान से कराया काम : भुगतान पर दिखाया "ठेंगा" तो बन गये "बेगाने"
Work done by Dilojan: Shown on payment, “Thanga” then became “Begane”

मनरेगा का व्यथित पुराण भी समझिय। कोरोना में महानगरों से लौटे करीब 50 हजार से अधिक प्रवासी मजदूरों को मनरेगा से रोजगार मिला था। विभिन्न काम कराए गए। कोरोना थमने पर 15 हजार से अधिक मजदूर फिर महानगरों को चले गए। मार्च माह में मंडल के चारों जनपदों में 35 हजार मजदूर काम कर रहे थे।

दिलोजान से कराया काम : भुगतान पर दिखाया "ठेंगा" तो बन गये "बेगाने"
Work done by Dilojan: Shown on payment, “Thanga” then became “Begane”

उन्हें भुगतान नहीं मिला, करीब 60 लाख बकाया है। दूसरी तरफ निर्माण सामग्री की करीब 42 लाख उधारी है। ऐसे में निर्माण कार्यों में ब्रेक है। मजदूरों की संख्या घटती जा रही है। मौजूदा में मात्र 10 हजार रह गई।मंडल के 160 ग्राम पंचायतों में काम बंद हैं। बांदा की 469 में 55, हमीरपुर की 330 में 35, चित्रकूट की 331 में 40, महोबा की 273 में 30 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जहां पर कार्य पूर्ण ठप है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

स्वागत की अनूठी व्यवस्था : गांवों में मेहमानों का मन “मयूर” सा हो जाऐगा !

City News Uttar Pradesh

निजीकरण की आंच में “जला” बांदा का बैंकिंग सिस्टम: सरकार के ‘विरोध’ में जोरदार हड़ताल

मेरी उम्र के ढलान का 65वां पड़ाव शुरू : सबको नमन

City News Uttar Pradesh

बांदा में एनआरएलएम घोटाला: 88 लाख की लूट, आरोपी फरार, सिस्टम की ‘जुबान सील’ !

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी ने दिए निर्देश: यूपी सिपाही भर्ती में सभी वर्गों को आयु सीमा में मिलेगी तीन साल की छूट

City News Uttar Pradesh

सड़क पर बैठे अन्ना जानवरों से प्रधानाध्यापक की बाइक टकराई, मौत

ब्रेकिंग न्यूज़