29.2 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम बेचैन : गौवंशों की सुरक्षा के लिये "हाय राम -हाय राम" करते प्रशासन की नींद हराम !
उत्तर प्रदेश

डीएम बेचैन : गौवंशों की सुरक्षा के लिये “हाय राम -हाय राम” करते प्रशासन की नींद हराम !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गौ वंशों की सुरक्षा जिलाधिकारी अनुराग पटेल को बैचैन कर के रख दिया है। प्रशासन को वह इसके लिये लगातार “बाखबर” किये है। इस मामले में हाय राम हाय राम की प्रशासनिक गोहार मची हुई है।

डीएम बेचैन : गौवंशों की सुरक्षा के लिये "हाय राम -हाय राम" करते प्रशासन की नींद हराम !
DM restless: “Hi Ram-Hi Ram” for the safety of the cows, the administration sleepless!

सरकार की तीखी निगाहों के चलते बैठकों और समीक्षाओं का दौर जारी रहता हैं, ताकि सुरक्षा का ठौर मिल सकें। जिलाधिकारी अनुराग पटेल इसी संदर्भ मेँ संचालित अस्थाई,स्थाई गोवंश आश्रय स्थलों में चारा, भूसा, पेयजल, छाया, प्रकाश एवं समुचित इलाज आदि के संबंध में घोर रूप से चिंतित हैं ।

डीएम बेचैन : गौवंशों की सुरक्षा के लिये "हाय राम -हाय राम" करते प्रशासन की नींद हराम !
DM restless: “Hi Ram-Hi Ram” for the safety of the cows, the administration sleepless !

मुख्य विकास अधिकारी,समस्त उप जिला अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा,समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत,जिला पंचायत राज अधिकारी के साथ-साथ मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को इस मामले में बिल्कुल सतर्कता बनाये रखने को कई बार कह चुके हैं की स्थाई एवं अस्थाई गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश हेतु व्यवस्था के लिये चिंतन -मंथन करते रहें। गोवंश की समुचित चिकित्सा एवं इलाज तथा शत-प्रतिशत टैगिंग मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित कर रखा हैं।


खंड विकास अधिकारियों को भी निर्देश हैं की गोवंश के भरण पोषण हेतु जनपद स्तर से प्राप्त धनराशि को शीघ्र ग्राम पंचायतों को दें। गलत सत्यापन रिपोर्ट कदापि न हो अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाई के होगी।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गुरु गोविंद सिंह की मनाई गई जयंती : आरती एवं आनंद साहब के पाठों से गुरुद्वारा हुये गुलजार

City News Uttar Pradesh

दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत दोनों चालकों समेत चार घायल

City News Uttar Pradesh

Banda : कोरोना संक्रमण को मात देकर, डॉ. प्रदीप मरीजों का कर रहे उपचार …

बरियारपुर बांध से मिली ‘संजीवनी’: पानी छोड़े जाने के ‘पीछे’ क्या है पूरी कहानी ?

City News Uttar Pradesh Desk

सियासत से ऊपर उठकर शहीदों को नमन: कांग्रेस ने दी ‘शहादत’ को सच्ची श्रद्धांजलि

बुंदेलियों में अवैध शस्त्र और शराब बना “स्टेटस सिंबल” : बढ़े अपराध …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़