- ( ब्यूरो रिपोर्ट )
लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बेहद गंभीर भारतीय जनता पार्टी का उत्तर प्रदेश पर विशेष फोकस है। भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उत्तर प्रदेश में संगठन के काम को गति देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मंथन कर रहा है। लखनऊ में रविवार को होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का नाम तय हो जाएगा। माना जा रहा है कि आज शाम तक प्रदेश के नये भाजपा अध्यक्ष की घोषणा होगी।

भाजपा जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के पद के लिए ब्राह्मण या फिर पिछड़ा वर्ग से किसी नेता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप सकता है। पश्चिम उत्तर प्रदेश से नया प्रदेश अध्यक्ष होने की संभावना ज्यादा प्रबल बताई जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष के नामों में योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र चौधरी, केन्द्र सरकार में मंत्री डा. संजीव बालियान या फिर बीएल वर्मा, ब्राह्मण नेताओं में बस्ती से सांसद हरीश द्विवेदी, गौतमबुद्धनगर से सांसद पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा के साथ पूर्व उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा के नाम पर विचार हो सकता है। उत्तर प्रदेश में 2014, 2017, 2019 और 2022 के चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहा है। ऐसे में लोकसभा चुनाव 2024 का चुनाव भाजपा एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन की योजना पर काम कर रही है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए श्रीकांत शर्मा की बड़ी दावेदारी है। उनके उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री ना बनने यह लगभग साफ हो गया था कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं। श्रीकांत शर्मा की तो नजदीकियां लखनऊ से ज्यादा दिल्ली से हैं ïऔर इसी कारण उन्हें दिल्ली से उत्तर प्रदेश में लाया गया था। इस हिसाब से श्रीकांत शर्मा इस पद के लिए प्रबल दावेदार हैं। श्रीकांत शर्मा के अलावा जिन ब्राह्मण नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं उनमें पूर्व उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद डा. महेश शर्मा, सांसद सुब्रत पाठक, सांसद हरीश द्विवेदी, सांसद सतीश गौतम और विजय बहादुर पाठक भी हैं।

– मंझे हुए नेता को नेतृत्व देने की तैयारी
भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी देश के सबसे बड़े राज्य में एक ऐसे चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रही है, जो पार्टी की नीतियों को निचले स्तर तक ले जाने में कामयाब हो। स्वतंत्र देव सिंह के उत्तराधिकारी के नामों पर कयासों का बाजार गरमाया है। भाजपा एक नेता एक पद के सिद्धांत के तहत नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश कर रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
