24.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
राजा भइया के अंदाज में गूंजा 'बुंदेलखंड' का 'दर्द': मानपुर में 'हरियाली और हक' की हुंकार
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

राजा भइया के अंदाज में गूंजा ‘बुंदेलखंड’ का ‘दर्द’: मानपुर में ‘हरियाली और हक’ की हुंकार

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड की जमीन पर जब ‘विरासत’ और ‘विकास’ एक साथ बोए गए, तो मंच पर वो तेवर भी दिखे जिसके लिए ‘राजा भइया’ जाने जाते है। सीधी बात, साफ निशाना। मानपुर के ऐतिहासिक मंच से संदेश रहा “बातें नहीं,जड़ें मजबूत करो।”

राजा भइया के अंदाज में गूंजा 'बुंदेलखंड' का 'दर्द': मानपुर में 'हरियाली और हक' की हुंकारविद्याधाम समिति और ग्राम पंचायत ने मिलकर मानपुर में ‘विरासत वन स्मृति वाटिका’ का उद्घाटन किया। अतिथियों ने आम, पीपल, महुआ, बरगद रोपकर आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा का हक दिया। मंच से आवाज उठी “पेड़ सिर्फ ऑक्सीजन नहीं देते, यह बुंदेलखंड के हक की लड़ाई में गवाह बनते हैं।” ये अंदाज वही है जो राजा भइया अक्सर दोहराते हैं “जमीन से जुड़ो, जमीन के लिए लड़ो।”

राजा भइया के अंदाज में गूंजा 'बुंदेलखंड' का 'दर्द': मानपुर में 'हरियाली और हक' की हुंकारदिल्ली विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ.जिगर इनामदार, वरिष्ठ पत्रकार भारत डोगरा, सांसद कृष्णा पटेल, पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल, वरिष्ठ समाजसेवी रामजस द्विवेदी ‘नन्ना जी’, इलाहाबाद हाईकोर्ट के अपर शासकीय अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह,भूपेंद्र त्रिपाठी, अधिवक्ता संतोष सिंह, समाजसेवी अरविंद मूर्ती, गुलाबी गैंग संयोजक संपत पाल, महिला जागृति मंडल सचिव सरस्वती, वरिष्ठ अधिवक्ता द्वारिकेश सिंह ‘मंडेला’,मुबीना खातून, धीरेन्द्र द्विवेदी, ग्राम प्रधान सुनीता यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे। संचालन लल्लूराम शुक्ला ने किया।

राजा भइया के अंदाज में गूंजा 'बुंदेलखंड' का 'दर्द': मानपुर में 'हरियाली और हक' की हुंकारमानपुर का कार्यक्रम भले ही विद्याधाम समिति के बैनर तले हुआ, लेकिन तेवर और मुद्दे ‘राजा भइया स्टाइल’ के रहे पर्यावरण बचाओ, पलायन रोको और हक की बात बेबाकी से कहो। बुंदेलखंड में जब भी ‘जमीन और जन’ की बात होती है, तो राजा भइया का नाम अपने आप जुबान पर आ जाता है। इस बार पेड़ों की जड़ें और नौजवानों के सवाल, दोनों ने मिलकर यही इशारा किया।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में ‘दांदो खादर बालू खदान’ में अवैध खनन : ‘माफिया बनाम कानून’ बना चर्चा !

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने ‘नए साल’ पर दी बधाई: सेवा और समर्पण का दिया ‘संदेश’

रहस्यमय खुदकुशी : किशोरी नें सुने घर में फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

दो सगी बहनों को बहलाकर ले गया युवक, आगरा से बांदा परीक्षा देनें आईं थीं बहनें, आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम का औचक निरीक्षण: मंडल कारागार में हड़कंप …

एआई रोबोट रखेगा रेलवे ट्रैक पर नजर, हादसे से पहले मिलेगा अलर्ट

ब्रेकिंग न्यूज़