28.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
केन-बेतवा परियोजना के खिलाफ 'शंखनाद': बुंदेलखंड की 'जीवनधारा'से खिलवाड़ नहीं 'बर्दाश्त'
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

केन-बेतवा परियोजना के खिलाफ ‘शंखनाद’: बुंदेलखंड की ‘जीवनधारा’से खिलवाड़ नहीं ‘बर्दाश्त’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर बुंदेलखंड में अब ‘खुली लड़ाई का बिगुल’ बज चुका है। भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। परियोजना को ‘तत्काल निरस्त’ करने की मांग की। किसानों ने दावा किया कि यदि केन नदी का पानी बेतवा की ओर मोड़ा गया तो बुंदेलखंड की खेती,जल संसाधन और पर्यावरण पर गंभीर असर पड़ेगा। संगठन ने साफ कहा कि “बुंदेलखंड की जीवनधारा किसी भी कीमत पर लुटने नहीं देंगे।”

केन-बेतवा परियोजना के खिलाफ 'शंखनाद': बुंदेलखंड की 'जीवनधारा'से खिलवाड़ नहीं 'बर्दाश्त'किसान यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. श्यामलाल शुक्ला ने कहा कि यह आंदोलन पूरे बुंदेलखंड के भविष्य का है। आरोप लगाया कि सूखा प्रभावित केन नदी क्षेत्र का पानी दूसरी नदी में स्थानांतरित करना क्षेत्र के हितों के विपरीत है। इस पर पुनर्विचार होना चाहिए।

केन-बेतवा परियोजना ने पकड़ी रफ्तार: सूखी धरती पर बहेंगी 'विकास की नहरें'इसकी स्वतंत्र वैज्ञानिक एवं पर्यावरणीय समीक्षा हो। ज्ञापन में कहा गया कि केन नदी बांदा सहित पूरे क्षेत्र की जीवनरेखा है। इसी नदी से सिंचाई, पेयजल और लाखों किसानों की आजीविका जुड़ी हुई है। किसान की पहले से ही नहरों की बदहाल स्थिति के कारण खेती संकट में है, ऐसे में यदि नदी के ‘जल प्रवाह’ पर असर पड़ा तो ‘सूखे की समस्या और विकराल’ हो सकती है।

केन-बेतवा परियोजना के खिलाफ 'शंखनाद': बुंदेलखंड की 'जीवनधारा'से खिलवाड़ नहीं 'बर्दाश्त'उनका कहना है कि बुंदेलखंड की जल समस्या का स्थायी समाधान चंदेल और बुंदेला कालीन तालाबों के पुनर्जीवन, नहरों की मरम्मत, वर्षा जल संरक्षण और स्थानीय जल स्रोतों को मजबूत करने में है, न कि केवल नदी के जल स्थानांतरण में। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। ज्ञापन कार्यक्रम में किसान यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. श्यामलाल शुक्ला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी, किसान, पर्यावरणविद तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मेरी उम्र के ढलान का 65वां पड़ाव शुरू : सबको नमन

City News Uttar Pradesh

बहुत हुई मनमानी : पीएम पोषण योजना की आडिट करेगा बुंदेलखंड विश्वविधालय

City News Uttar Pradesh

ग्रामोदय मेले में बोले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र : नानाजी जी नें राजनीति में समाज नीति को दी दिशा

City News Uttar Pradesh

गर्भवती महिला ने रोडवेज बस में बच्ची को दिया जन्म : जच्चा, बच्चा दोनों स्वस्थ्य

City News Uttar Pradesh

छात्रों ने सांप के आगे बीन बजाकर की सीट बढ़ाने की मांग, लगातार जारी है छात्र नेताओं का अनशन

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेंद्र नें ली स्वास्थ्य समिति की बैठक: योजनाओं में सुधार के निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़