- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले का लाल जम्मू कश्मीर मेंअब संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था की बागडोर। इस खबर से बांदा गोरांवित होकर झूम सा उठा हैं। आप को बता दें की इन दिनों वहां टारगेटेड किलिंग के मामले बढ़ रहे हैं। जिन्हें रोकने के लिए और सीमा सुरक्षा की कमान बांदा के लाल आईजी बीएसएफ राजा बाबू सिंह हवाले कर दी गई है।के उन्होंने तीन दिन पहले ही कमान संभाली है। दुश्मनों को सबक सिखाने का संकल्प लिया है।

एक छोटे से किसान परि वार में जन्मे हैं
राजा बाबू सिंह यहां जिले के एक छोटे से गांव पचनेही के किसान परिवार में जन्मे हैं।उन्होने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने पचनेही गांव से ही पूरी की। इसके बाद इंटीग्रेटेड रूलर टैलेंट हंट परीक्षा पास करके 12वीं तक की शिक्षा जीआईसी झांसी से की।
बी.ए. और एम.ए. दर्शनशास्त्र इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पूरी किया। उसके बाद नेट परीक्षा उत्तीर्ण की और स्कॉलरशिप लेकर अपनी पढ़ाई जारी रखी। यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सर्विसेज परीक्षा बिना किसी कोचिंग आदि की सहायता से तीसरे प्रयास पर पास करके आईपीएस ज्वाइन किया।अपना पुलिस प्रशिक्षण राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद पूरी करते ही उनकी पहली पोस्टिंग एसपी रायपुर के रूप में हुई। इन्होंने अपनी सेवाएं एएसपी बालाघाट, एएसपी जबलपुर एडिशनल सिटी एसपी जबलपुर, एसपी कोरबा, रायगढ़, सतना और सहायक महानिरीक्षक, प्रशासन के पद पर भोपाल पुलिस मुख्यालय में अपनी सेवाएं दी इसके उपरांत एसपी भिंड कमांडेंट प्रथम बटालियन एस ए एफ इंदौर, एसपी छिंदवाड़ा में अपनी सेवाएं दी। पुलिस उप महानिरीक्षक पदोन्नति लेकर शहडोल रेंज पर अपनी सेवाएं दी और वहीं से भारत सरकार द्वारा आईटीबीपी पर प्रतिनियुक्त पर भेजे गये।

बुंदेलखंड के लोगों में खुशी की लहर
राजा बाबू सिंह सीमा सुरक्षा बल में महानिरीक्षक हैं। वे अब तक मणिपुर में इसी पद पर कार्यरत थे। इधर कश्मीर में टारगेटेड किलिंग के मामले बढ़ने पर केंद्र सरकार ने उन्हें कश्मीर फ्रंटियर में तैनात किया है। कश्मीर पहुंचकर तीन दिन पहले ही उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।वह मूल रूप से मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस हैं। वह प्रतिनियुक्ति पर आइटीबीपी में भी तैनात रहे हैं। उनकी कश्मीर में तैनाती होने पर बुंदेलखंड के लोगों में खुशी है। लोगों को भरोसा है कि राजा बाबू सिंह देश के दुश्मनों को सबक सिखा कर बुंदेलखंड को गौरवान्वित करेंगे।
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
