City News Uttar Pradesh
वाह प्रशासन वाह : लाल सोने की खदानों में बहनें लगी रक्त धार !
उत्तर प्रदेश

वाह प्रशासन वाह : लाल सोने की खदानों में बहनें लगी रक्त धार !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लाल सोने की खदानों में रक्त धार बहनें लगी है। बालू माफियाओं की पुलिस की कथित मिली भगत नें बालू खदानों को रण क्षेत्र सा बना दिया है। जिले के बदौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरकतपुर बालू खदान में बुधवार को ऐसा ही घटना हुई। बालू लेने गए ट्रक चालक और उसके मालिक की खदान संचालक के पालतू गुंडों ने बंदूक की बटों और कुल्हाड़ी से हमला कर लहूलुहान कर दिया।

वाह प्रशासन वाह : लाल सोने की खदानों में बहनें लगी रक्त धार !
Wow Administration Wow: Sisters in the red gold mines are bleeding!

हमले में घायल हुए ग्राम सुदीनपुर निवासी ट्रक मलिक कल्लू ने बताया कि ट्रक चालक बालू लेने के लिए बालू खदान गया था। काफी समय बाद भी ट्रक वापस नहीं लौटा तो चालक को संपर्क किया। उसने बताया कि खदान संचालकों ने ट्रक को रोक रखा है। यह सुन मैं भी खदान में पहुंच गया। मुझे देखते ही 8 -10 हमलावर कुल्हाड़ी और बंदूक लेकर मुझ पर टूट पड़े। बुरी तरह पीट पीट कर घायल कर दिया।

इसी तरह चालक राजा भैया का कहना है कि बालू लेने से पहले मोबाइल के जरिए पैसा खदान संचालक के अकाउंट पर ट्रांसफर कर दिया था। खदान संचालकों का कहना था कि पैसा अभी ट्रांसफर नहीं हुआ। इसी बात को लेकर विवाद होने पर खदान संचालकों के गुर्गों ने बंदूक की जानलेवा हमला किया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : खनिज अधिकारी का फिर चला चाबुक, 17 ट्रक हुए सीज …

Banda- प्रमुख सचिव की समीक्षा बैठक, 72 घंटों में मिलेगा धान का भुगतान…

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें टिफिन बैठक में दिया चुनावी तड़का

होली पर मिलावट का बाजार, सिस्टम लाचार: त्योहार की मिठास में खुलेआम बिक रहा जहर

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में अमानवीयता : चोर युवक को तालिबानी सजा, बेरहमी से पीटा, शरीर पर काले रंग से लिखा चोर …

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे अब नहीं झुलायेगा यात्रियों को झूला

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़