24.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बालू का टीला धंसने से एक की मौत, तीन घायल …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा : जिले में बदौसा थाना क्षेत्र के भदावल गांव में शुक्रवार सुबह बागै नदी में बालू की खुदाई करते समय टीला धंसने से उसमें दबकर 15 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचा लिया है।


बदौसा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अरविंद सिंह गौर ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे बागै नदी में बालू का भारी भरकम टीला धंस गया, जिससे उसमें दबकर रामदास साहू के बेटे नत्थू की मौत हो गई। इसी उम्र के संतलाल साहू और रामरुचि साहू के बेटों को ग्रामीण बालू के ढेर से सुरक्षित निकालने में सफल रहे।


उन्होंने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। गौर ने कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि तीनों बच्चे नदी में क्या करने गए थे। वहीं, गांव के ग्राम निवर्तमान रामेंद्र वर्मा ने बताया कि गांव के गरीब परिवारों के बच्चे नदी से बालू निकालकर कर रिक्शा वालों को बेचते हैं। घटना के वक्त तीनों बच्चे बालू की खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान खाईं की तरह बन चुके गड्ढे में ऊपर से टीला धंस गया और तीनों बालू में दब गए।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत खुश : बोले गडकरी और योगी की सौगात महोबा-हमीरपुर हेतु बेमिसाल

City News Uttar Pradesh

नाव दुर्घटना : यमुना नदी में डाला गया महाजाल,एक शव और बरामद, मृतकों की संख्या हुई बारह

विधायक प्रकाश बोले ‘एक देश एक चुनाव’ से नेताओं के झगड़े होंगे खत्म : बार-बार चुनाव बड़ी समस्या

City News Uttar Pradesh

मंत्री नन्दी बोले: ‘विकसित भारत’ की ‘नींव’ बनेगा ‘रोजगार गारंटी मिशन’

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद का तिंदवारी में ‘धुआंधार दौरा’: सियासत हुई ‘गर्म’

City News Uttar Pradesh Desk

बीहड़ के लालाराम गैंग का इनामी डकैत हुआ गिरफ्तार, 24 साल से चित्रकूट के आश्रम में साधु के वेश में छिपा था छेदा सिंह, सरकार ने रखा था 50 हज़ार का इनाम

ब्रेकिंग न्यूज़