25 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : जिला पंचायत सदस्य चुनाव में भाजपा की करारी हार, क्या जिलाध्यक्ष पर गिरेगी गाज ? …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में जिला पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों में अधिकांश की हार से जिला भजपा संगठन सकते में हैं और इसके लिये सर्वाधिक दोषी पार्टी में जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद को माना जा रहा है! यह हमारे व्यक्तिगत आरोप नहीं है! यह स्वर संगठन के अंदर चर्चा का विषय बना हुआ है ? प्रत्याशियों के चयन में धन वसूली जबरदस्त की गई ? पार्टी के अंदर से छन कर आ रही सूचनओं को यदि सही माना जाये तो “दस लाख दो औऱ टिकट लो” का ज्यादातार यही राजनीतिक शतरंज का पासा चला गया।

Banda : जिला पंचायत सदस्य चुनाव में भाजपा की करारी हार, क्या जिलाध्यक्ष पर गिरेगी गाज ? 2

जिलाध्यक्ष का कथित वसूली अभियान डीडीसी के चुनाव में ऐसा उल्टा पड़ा की तीस सीटों वाली जिला पंचायत में भाजपा समर्थितों की जीत सात की संख्या पर ही सिमट कर रह गई। परिणाम देखकर जिलाध्यक्ष औऱ उनके टीम के खास कथित चहेते जिनमे नरैनी, बबेरू औऱ तिंदवारी क्षेत्र के पार्टी जनप्रतिनिधियों के नाम हैं वह सभी भौचक्के हैं। मातम हैं कि क्या से क्या हो गया ? पासे उल्टे पड़ गये। बताते हैं कि जिले में विकास के लिये चर्चित पार्टी के एक विधायक नें काफी प्रयास किया कि जिताऊ पार्टी उम्मीदवारों को ही मैदान में लाया जाये, लेकिन नोटों की चमक के आगे सही सुझाव औऱ प्रयास को दर किनार कर दिया गया।पार्टी चुनाव में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई।


जिला पंचायत में भाजपा की स्थिति देखते हुये अब तो पार्टी के अंदर जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद की स्थिति एवं पकड़ कमजोर सी बताई जा रही हैं। नकारा औऱ लालची की छवि नें उनपर घेरा सा डाल दिया हैं! हालत की गंभीरता यह तक चर्चा में पहुंच गई हैं कि यदि अगले साल विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रखना हैं तो जिलाध्यक्ष पद पर समय रहते बदलाव करना होगा और किसी समर्पित, निष्ठावान को जिले की कमान सौंपनी होगी।


वर्तमान जिलाध्यक्ष के कारण जिला पंचायत चुनाव में कई बागी भी हो गए। इनमें जहां जीत भी हुई वहीं पार्टी वोटों का बटवारा भी हो गया,औऱ बसपा का चुनावी पारा चुनौती बनकर सामने आ गया।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- पड़ोसी ने किशोर के अपहरण की रची थी साजिश…

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें कहा, बुन्देलखण्ड की खेती ज्यादातर प्राकृतिक : बनेगा हब

City News Uttar Pradesh

Banda- पिता द्वारा पत्नी की हत्या से पुत्रों के सुनहरे भविष्य पर काली छाया !

City News Uttar Pradesh

भाजपा विधायक ने योगी सरकार पर किया हमला, इतना भ्रष्टाचार कभी नहीं देखा, बिना कमीशन नहीं होता काम …

Banda : निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं का शुरू होगा सिलसिला, सीएम योगी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से किया योजना का शुभारंभ …

City News Uttar Pradesh

Banda : माफिया डान मुख्तार की जेल में नहीं चल पा रही मुख्तारी! कड़ी निगरानी ! …

ब्रेकिंग न्यूज़