City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

UP COVID-19 Update : उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन का असर, 24 घंटे में 23333 नए संक्रमित; 296 संक्रमितों की मौत ….

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो )

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लागू लॉकडाउन ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। तेजी से संक्रमितों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमित रोगियों में से आधे रोगी करीब एक दर्जन जिलों में हैं।

बाकी आधे संक्रमित मरीज प्रदेश के बचे 62-63 जिलों में हैं। प्रदेश में रविवार को कुल संक्रमित रोगियों की संख्या 2,33981 लाख बची है, इनमें 109488 रोगी एक दर्जन जिलों में हैं। यानी 47 फीसद रोगी इन 12 जिलों हैं। सबसे ज्यादा संक्रमण वाले जिले लखनऊ, मेरठ, वाराणसी, कानपुर, गौतमबुद्ध नगर, गोरखपुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, बरेली, गाजियाबाद व झांसी हैं।


पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 229186 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच हुई, इसमें 23333 संक्रमित मिले हैं। संक्रमण से ठीक होकर 34636 रोगी अपने घरों में पहुंच गए। नए संक्रमित मरीजों की तुलना में अस्पतालों से डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की अधिक संख्या सरकार को भी सुकून दे रही है। पिछले 24 घंटों में 296 मरीजों का कोरोना से निधन हो गया। लखनऊ व कानपुर में 26-26 मरीजों की मौत हुई। झांसी में 15, गाजीपुर में 11, मेरठ में 10 मरीजों का निधन हो गया। गोरखपुर, गाजियाबाद व बाराबंकी में नौ-नौ मरीजों की मृत्यु इस बीमारी से हो गई।

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने बड़े जिलों के साथ ही छोटे जिलों में भी तेजी से अपनी चपेट में लिया है। पिछले एक माह में कोरोनों मरीजों की संख्या छोटे जिलों में 10 से 20 फीसद तक बढ़ चुकी है। हालांकि कुछ जिले ऐसे भी हैं, जहां आज भी मरीजों की संख्या कम है। प्रदेश में सबसे कम संक्रमित मरीज कौशांबी जिले में मात्र 272 हैं। अंबेडकरनगर में 428, हाथरस में 574, श्रावस्ती में 660, फतेहपुर में 592 व कासगंज में 687 संक्रमित मरीज हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- पंडित जेएन महाविद्यालय इकाई की एबीवीपी ने की घोषणा…

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट सौर ऊर्जा का बनेगा हब : 1900 मिलियन होगा बिजली का उत्पादन

पूर्व सांसद भैरो मिश्रा नें ओला वृष्टि से सीएम को बताई वस्तुस्थिति: सही सर्वे न होने की शिकायत

Banda : सूर्य देवता नाराज, किसान फसलों को लेकर परेशान …

Banda : पोस्ट कोविड सेंटर से भाजपा चिकित्सकीय सहायता में जुटी …

Banda : केन बेतवा लिंक परियोजना, पन्ना टाइगर रिजर्व को उजाड़ने की तैयारी !, गूंज रहे विरोध के स्वर ! …

ब्रेकिंग न्यूज़