23.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
एक्सप्रेस-वे पर एक्सीडेंट में फट गया था पेट, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर बच्चे को दिया नया जीवन
उत्तर प्रदेश

एक्सप्रेस-वे पर एक्सीडेंट में फट गया था पेट, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर बच्चे को दिया नया जीवन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डाक्टर को भगवान का दर्जा दिया गया है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां सतना के डॉक्टरों ने मरणासन्न बच्चे को नया जीवन दिया है। प्रियम्वदा बिड़ला हॉस्पिटल में बच्चे की जटिल लेकिन सफल सर्जरी की गई। लगभग खत्म हो चुकी जिंदगी की उम्मीद को टूटने नहीं दिया और बच्चे को एक नया जीवन प्रदान किया है।

एक्सप्रेस-वे पर एक्सीडेंट में फट गया था पेट, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर बच्चे को दिया नया जीवन
Stomach was torn in an accident on the expressway, doctors gave a new life to the child by doing complicated surgery

एमपी बिरला फाउंडेशन के प्रियम्वदा बिड़ला हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. संजय माहेश्वरी ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसा हुआ था। इसमें 14 वर्षीय अभय कुशवाहा का पेट फट गया था। उसकी आंतें तक बाहर आ गई थीं। इस हादसे में उसके पिता और बहन को भी गंभीर चोटें आई थीं। अभय कुशवाहा को बिड़ला हॉस्पिटल भेजकर बांदा के कलेक्टर ने इस विषय पर बात भी की थी। जब उसे यहां लाया गया तो उसकी आंतों को समेटकर लाया गया था।

एक्सप्रेस-वे पर एक्सीडेंट में फट गया था पेट, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर बच्चे को दिया नया जीवन
Stomach was torn in an accident on the expressway, doctors gave a new life to the child by doing complicated surgery

डॉ. माहेश्वरी ने बताया कि अभय की क्रिटिकल कंडीशन को देखते हुए गुरुवार रात तत्काल उसका ऑपरेशन शुरू किया गया। लगभग छह घंटे सर्जरी चली, जो रात दो बजे सफलता के साथ खत्म हुई। अभय के पेट के सभी अंगों और उसकी आंतों को व्यवस्थित और पुनर्स्थापित किया गया है। अब पेशेंट की हालत बेहतर है। वह बोल भी रहा है। इस जटिल ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. रेखा माहेश्वरी, डॉ. अंकिता सिंह और डॉ. नीना के अलावा मेडिकल स्टॉफ टीम के राजेश, आशा, शैलेष, राकेश, कामता, रमेश भी शामिल रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम नगेंद्र नें बाढ़ का किया निरीक्षण : राहत बचाव शुरू करने के दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप नें सरकार को गुमराह कर हथियाई कुर्सी : निर्वाचन रद्द हेतु पत्र

City News Uttar Pradesh

प्रदर्शनी देखकर घर जा रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो भाइयों की मौत, दोस्त घायल

बांध हुये लबालब से ओवर : केन और यमुना का जलस्तर भी हिलोरें लेकर इतराया

जिला पुस्तकालय खस्ता हाल : भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी नें उठाये सवाल

Banda- स्वच्छ पर्यावरण हेतु 33 प्रतिशत पेड़-पौधें हैं जरूरी: राकेश जैन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़