26.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- स्वच्छ पर्यावरण हेतु 33 प्रतिशत पेड़-पौधें हैं जरूरी: राकेश जैन

 

– विवि में आयोजित हुआ पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम

  • विनोद मिश्रा 

बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के अन्र्तगत संचालित उद्यान महाविद्यालय के सभागार कक्ष में सोमवार को वानिकी महाविद्यालय के तत्वाधान में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राकेश जैन ने कहा कि पर्यावरणीय समस्याओं का हल नहीं किया गया तो पृथ्वी भावी पीढ़ी के रहने योग्य नहीं रह जायेगी। भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए पर्यावरण की रक्षा एवं इसका बचाव अनिवार्य है। विवि के कुलपति डा. यूएस गौतम ने कहा हम सभी को पर्यावरणीय नियमों का दिल से पालन करना चाहिए एवं इस मौके पर उन्होनंे जन्म दिवस वाटिका बनाने का आग्रह भी किया। उन्होनें यह भी कहा कि पर्यावरणीय सुरक्षा से बढ़कर कोई पूज्यनीय कार्य नहीं है।

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि संगठन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय समन्वयक राकेश जैन ने यह भी कहा कि पृथ्वी पर स्वच्छ पर्यावरण के लिए 33 प्रतिशत पेड़-पौधों का होना जरूरी है। जबकि वर्तमान में लगभग 20 प्रतिशत ही पेड़-पौधें है। उन्होंनें कहा कि लोगों को वायु जल, मृदा और पेड़-पौधों जैसे प्राकृतिक पर्यावरण संसाधनों की रक्षा करनी चाहिए। यह सब प्राकृतिक संपदा है, जिस पर मनुष्य का जीवन निर्भर करता है। उन्होनें सम्बोधन के अंत में छात्र-छात्राओं को पेड़ लगाओं, पानी बचाओं एवं पालीथीन हटाओं का स्लोगन दिया। विशिष्ट अतिथि उमेश शुक्ला राष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थान प्रान्त संयोजक पर्यावरण संरक्षण ने छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक विज्ञा मिश्रा ने किया जबकि आभार प्रदर्शन डा0 केएस तोमर सहायक प्राध्यापक ने किया।

इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा0 जीएस पंवार, उद्यान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा0 एसवी द्विवेदी, सह अधिष्ठाता वानिकी डा0 संजीव कुमार, सह-अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा0 वीके सिंह एवं विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक कर्मचारीगण की उपस्थिति रहीं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

योगी सरकार का किसानों के लिए बड़ा एलान : घरेलू बिजली बिल और ट्यूबवेल के बिल में म‍िलेगी 50 फीसदी की छूट

The Kashmir Files: “The Kashmir Files film” is making a splash at the box office in Uttar Pradesh, which is also tax-free, Chief Minister Yogi Adityanath gave instructions

City News Uttar Pradesh

मोहर्रम की सातवीं पर अलम, नाल, ताजिया जुलूसों की धूम: या हुसैन की गूंजी सदायें

City News Uttar Pradesh

माफिया मुख्तार की बेनामी संपत्तियों का मालिक है गणेश मिश्रा, इनकम टैक्स ने कुर्क की 20 करोड़ की संपत्ति

रामजन्म भूमि के पौधों का रोपण भाजपा नें तपोभूमि बांदा में किया !

आयुक्त दिनेश सिंह ने महुआ ब्लाक का निरीक्षण कर देखा हाल …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़