27.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- वीडियो दिखाकर परिवार नियोजन के बारे में किया जा रहा जागरूक…

 

– मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना प्रमुख उद्देश्य
– स्वास्थ्य केन्द्रों पर खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन

  • विनोद मिश्रा 

बांदा। छोटे-छोटे वीडियो के जरिए दंपति को परिवार नियोजन के लिए प्रेरित कर खुशहाल परिवार दिवस मनाया गया। इस दौरान दो बच्चों के बीच कम से कम तीन साल का सुरक्षित अंतर रखने के उपाय बताए गए। साथ ही परिवार पूरा हो जाने पर स्थाई परिवार नियोजन के साधन के रूप में नसबंदी अपनाने की अपील की गई। कई स्वास्थ्य केंद्रों पर विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने लोगों को जागरूक किया।


जिला महिला अस्पताल में अपर निदेशक स्वास्थ्य डा.आरबी गौतम ने बताया कि खुशहाल परिवार दिवस पर जिला अस्पताल से लेकर सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों तक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता और स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए शासन के निर्देश पर अब हर माह की 21 तारीख को इसी प्रकार खुशहाल दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जहां दंपति को परिवार नियोजन के साधन उपलब्ध कराने के साथ उनकी जरूरत पर उनका संवेदीकरण किया गया। उन्होंने बताया कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में भी परिवार नियोजन सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। आयोजित कार्यक्रम में एक जनवरी के बाद प्रसव वाली उच्च जोखिम गर्भावस्था में चिन्हित महिलाएं, नव विवाहित दम्पति (जिनका विवाह इस साल जनवरी के बाद हुआ है) और वह दम्पति जिनके तीन या तीन से अधिक बच्चे हैं, उन्हें परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करते हुए विस्तार से जानकारी दी गई।


मंडलीय परियोजना प्रबंधक आलोक कुमार ने बताया कि खुशहाल परिवार बनाने में आशा कार्यकर्ता और एएनएम की महत्वपूर्ण भूमिका है। वह घर-घर जाकर नव विवाहित दम्पति को परिवार नियोजन के बारे में बताएं। मंडलीय लाजिस्टिक मैनेजर अमृता राज ने कहा कि परिवार नियोजन के साधनों को लेकर यदि कोई भ्रान्ति होगी तो उसे भी वह दूर करें। दिवस पर लोगों को जागरूक करते हुए महिला नसबंदी, पुरुष नसबंदी, कंडोम, अंतरा, छाया सहित कॉपर-टी के बारे में बताया गया। इस मौके पर सीएमएस डा. ऊषा सिंह, डा. प्रमोद सिंह, चैतन्य कुमार, सुरेश पांडेय, हेमंत सहित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। तिंदवारी स्वास्थ्य केंद्र में अंतरा इंजेक्शन लगवाने आई 27 वर्षीय सुनीता का कहना है कि उसके एक बेटी है। वह पिछले एक वर्ष से अंतरा लगवाकर परिवार नियोजन अपना रही है। पहले यह इंजेक्शन लगवाने के लिए सीएचसी जाना पड़ता था। लेकिन अब उसके गांव स्थित उपकेंद्र में अंतरा उपलब्ध होने से काफी राहत मिली है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कब्रिस्तान में काटा था प्रेमिका का गला: आसमां के हत्यारे को 78 दिन में उम्रकैद, चेहरे के कारण मिली कठोर सजा !

मंडल की 329 गोशालाओं पर ‘ताला’: सरकार ने ‘करोड़ों की भ्रष्ट व्यवस्था’ पर लगाया ब्रेक?

City News Uttar Pradesh Desk

वालीबाल प्रतियोगिता: लोहरा की टीम ने गोयरा को हराकर जीती चैंपियनशिप

City News Uttar Pradesh

स्वामी प्रसाद ने सपा की प्राथमिक सदस्यता और एमएलसी पद से दिया इस्तीफा

City News Uttar Pradesh

खनन माफियाओं पर ‘मेहरबानी खत्म’ ! 72 घंटे में प्रशासन का ‘ताबड़तोड़’ प्रहार, गोरखधंधे में आया ‘भूचाल’ !

Banda : लौट रहे प्रवासियों को याद आता है, पिछले साल का भयावह मंजर …

ब्रेकिंग न्यूज़