26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda – कोरोना वायरस की जांच में आरटीपीसीआर टेस्ट बना सहायक…

 

– तीन महीने में हुईं एक लाख से ज्यादा टेस्टिंग
– मंडल में सिर्फ मेडिकल कॉलेज में ही हो रही आरटीपीसीआर जांच
– प्राचार्य ने की माइक्रोबायोलाजी विभाग में कार्यरत टीम की सराहना

  • विनोद मिश्रा 

 

बांदा। कोविड-19 से निपटने में सरकार व स्वास्थ्य महकमा नए तरीके अपनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। इसकी बानगी राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग है। यहां बीएसएल-2 (बायो सेफ्टी लैब) आरटीपीसीआर (रियल टाइम पाली मरेज चैन रिएक्शन) के जरिए कोविड-19 के नमूनों की टेस्टिंग में मील का पत्थर साबित हुआ है। इससे अब तक एक लाख से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं।


मेडिकल कालेज में बीएसएल-2 लैब में आरटीपीसीआर के जरिए कोरोना वायरस की टेस्टिंग की जा रही है। बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए 31 अगस्त को यहां आरटीपीसीआर से टेस्टिंग शुरू की गई थी। इस मशीन से एक बार में 90 सैंपलों की जांच होती है, जिसमें करीब दो से तीन घंटे का समय लगता है।

अब तक यहां 101138 लोगों की जांच की जा चुकी है। यहां कार्यरत टीम ने रोजाना एक हजार से ज्यादा लोगों की सैंपलिंग की है। इसका नतीजा है कि आरटीपीसीआर से कोरोना जांच मुफीद साबित हुई है। प्राचार्य डा.मुकेश यादव ने बताया कि हमारी पूरी टीम दिन रात अथक परिश्रम कर रही है और आगे भी गुणवत्तापूर्ण कार्य जारी रखने के लिए प्रेरित है। इसी का नतीजा है कि टीम द्वारा एक लाख से टेस्टिंग की जा चुकी है।


इनसेट

आरटीपीसीआर मशीन से टेस्टिंग में आई तेजी

बांदा। मेडिकल कालेज प्राचार्य डा. मुकेश यादव ने बताया कि शुरूआती दौर में कोरोना की आरटीपीसीआर से जांच के लिए सैंपल लखनऊ, झांसी सहित महानगरों में भेजा जाता था। जांच रिपोर्ट आने में तीन से सात दिन का समय लग रहा था, लेकिन मेडिकल कालेज में आरटीपीसीआर मशीन लगने के बाद कोरोना जांच में तेजी आई है। चित्रकूट धाम मंडल में सिर्फ मेडिकल कालेज में ही आरटी पीसीआर जांच की जा रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राइफल क्लब में पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण अभ्यास, पुलिस अधीक्षक समेत आला अधिकारी भी रहे मौजूद

बिजली विभाग की ‘बंदे मातरम एक्सप्रेस’: स्मार्ट मीटरों की रफ्तार से बढ़ा ब्लड प्रेशर !

City News Uttar Pradesh

मौसम का विश्वासघात: धान पर बरसा कहर, खेत बने दलदल, किसानों की ‘उड़ी नींद’

City News Uttar Pradesh

प्रधान डाकघर में नहीं बन रहे आधार कार्ड : जनता परेशान, अफसर उदासीन

City News Uttar Pradesh

दहशत फैलाने वाले ‘गिरोह’ का अंत: गैंगस्टर के ‘तीन’ अभियुक्तों को ‘कोर्ट’ ने सुनाई ‘तीन साल’ की सजा

City News Uttar Pradesh Desk

दहेज में कार नहीं मिली तो पत्नी का उत्पीड़न: पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़