27 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- एडीजी ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक में मातहतों के कसे पेंच…

– सड़क हादसों को रोकने के लिए एडीजी ने दिए निर्देश
– अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षकों से ली जानकारी

  • विनोद मिश्रा 

बांदा। एडीजी प्रयागराज प्रेम प्रकाश ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षकों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। चारों जनपदों के पुलिस कप्तानो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। क्राइम रेट कम होने के बावजूद रात्रि गश्त पर जोर दिया। इसके साथ ही सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए रात में स्पीड चेकिंग करने के निर्देश एडीजी ने दिए।


कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। एडीजी प्रयागराज जोन के द्वारा मासिक अपराध समीक्षा बैठक पुलिस लाइन सभागार में की गई। मंडल के सभी पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। एडीजी प्रेम प्रकाश ने बताया कि डीजीपी के निर्देश के अनुसार मासिक बैठक का आयोजन किया जाता है। बैठक में बांदा, महोबा, चित्रकूट और हमीरपुर जनपदों के पुलिस अधीक्षकों को बुलाकर अपराधों की समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश जारी किए।

उन्होंने कहा कि फिलहाल जनपद में क्राइम रेट कम है लेकिन उसके बावजूद पुलिस के द्वारा लगातार शाम को पैदल गस्त और रात में गश्त मिलान करने का काम किया जाएगा। इतना ही नहीं जिस तरह से वर्तमान में सड़क दुर्घटनाओं के केस बढ़ रहे हैं, उसको देखते हुए पुलिस रात में स्पीड चेकिंग करने का काम करेगी और साथ ही साथ गाड़ियों में रेडियम लगाने का भी काम करेगी। इस काम में यातायात पुलिस भी पूरी तरह से काम करने में लगी हुई है। इस दौरान मंडल के पुलिस अधीक्षकों के अलावा अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )
 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश पुनः प्रत्याशी : बांदा का दिल बागवां, शानदार स्वागत

City News Uttar Pradesh

एएसपी शिवराज ने कालिंजर मेलें का किया निरीक्षण: कड़ी नजर के दिये निर्देश

City News Uttar Pradesh

भाजपा का डबल एजेंडा: योग से युवाओं को और बलिदान से विचारधारा को जोड़ेगी पार्टी

बांदा में तीसरी लहर को लेकर रेड एलर्ट शासन की चिकित्सीय टीम नें किया निरीक्षण

किसान चिंतित : “बैरी हुई है बदरिया, जम के बरसे न मेरी नगरिया” ! …

Horoscope Rashifal 16 June 2022 : मेष, सिंह और धनु राशि वालों के लिए दिन रहेगा बेहतर, अधूरे काम होंगे पूरे, 16 जून इनके लिए बहुत लकी, पढ़ें राशिफल

ब्रेकिंग न्यूज़