23.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- बिजली शिविर में नहीं सूनी उपभोक्ताओ की समस्या…

 

  • रिपोर्ट- आशीष यादव 

बांदा। जिले में तहसील बबेरू के ब्लाक कमासिन अंतर्गत ग्राम पंचायत जामूं में आज विद्युत उपखंड अधिकारी ने उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर लगाया । लेकिन एसडीओ ने समस्या समाधान नहीं किया बल्कि उल्टा उपभोक्ताओं को धमकाते हुये उच्च अधिकारियों के पास शिकायत करने की सलाह दे डाली,इस दौरान गांव के आधा सैकड़ा विद्युत उपभोक्ताओं ने प्रार्थना पत्र देकर एसडीओ से बिलों के संशोधन की मांग उठाई जिसकी पुष्टि करते हुए ग्राम प्रधान शिवशरण सिंह राजपूत ने कहा कि ग्रामीणों की मांग जायज है । जब घरों में लाइट नहीं जली तो किस बात का बिल इतना अधिक आया कि गरीब किसान भुगतान करने में असमर्थ हैं।प्रधान के अलावा ग्रामीणों ने भी इस समस्या को लेकर काफी हंगामा किया, गांव के युवा समाजसेवी राजू प्रसाद बालकेश यादव शिवमंगल वर्मा चुनकावन जयकरण सिंह श्यामलाल यादव आदि लोगों ने बताया कि उनके गांव में अक्टूबर 2020 में सौभाग्य विद्युत योजना के तहत निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए गए थे। इसमें बिजली विभाग के कर्मचारियों ने घरों में मीटर टांग दिया और लाइट का कनेक्शन नहीं किया।लाइट कनेक्शन अक्टूबर में दिए गए और जब बिल आए तो किसी का 3000 से लेकर 4000 से कम नहीं आया ।बिजली विभाग की यह मनमानी देख विद्युत उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया।

सोमवार को जब विद्युत विभाग के एसडीओ जामूं गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान के लिए उनसे जोरदार मांग उठाई और लिखित पत्र भी सौंपना चाहा लेकिन एसडीओ ने कहा कि विद्युत बिलों में संशोधन करना उनके बस की बात नहीं है । उन्होंने ग्रामीणों का पत्र भी लेने से इन्कार कर दिया। इस मौके पर, रायनरवन शंकर कैलाश लेख चंद शिवपूजन रामेश्वर कुसमा लक्ष्मण मुन्नीलाल गुप्ता संपत,देवी सोहन राजेश कुमार राममिलन , चुनकावन , राममूरत फूलचंद ,जयकरण ,अमर शंकर शिवसागर ,राजकरण मधुर ,केशव संतोष, कल्लू दिनेश ,बिंदा ,रामप्रताप तिवारी ,आशीष भोला यादव जयराम यादव आदि उपभोक्ता मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

इंटरसेप्टर वैन तैनात : बांदा में ओवरस्पीड 60 वाहनों के काटे चालान

कांशीराम जयंती पर कांग्रेसियों का नमन: न्याय ‘पुरोधा’ को ‘भारत रत्न’ की उठाई मांग

जानलेवा हुई भीषण गर्मी: महोबा में लू और बुखार से 14 की हुई मौत, गर्म हवाओं ने सभी को झकझोरा

City News Uttar Pradesh

सपा नेता अशोक का ‘भाजपा’ पर प्रहार: कहा- महिला आरक्षण बना राजनीति का हथियार

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद अस्वस्थ : डाक्टरों नें दी बेड रेस्ट की सलाह

मंडल में दरिंदगी का अड्डा बना बांदा: हवस के ‘हैवान’ बेलगाम, मासूमों की ‘चीखों’ से कांप रहा कानून

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़