24.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बिजली विभाग की 'बंदे मातरम एक्सप्रेस': स्मार्ट मीटरों की रफ्तार से बढ़ा 'ब्लड प्रेशर' !
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग की ‘बंदे मातरम एक्सप्रेस’: स्मार्ट मीटरों की रफ्तार से बढ़ा ब्लड प्रेशर !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बिजली विभाग ने शहर की जनता को ‘स्मार्ट’ कहकर जो मीटर सौंपा है, वह अब “उपभोक्ताओं की नींद और जेब दोनों छीन” रहा है। जिन घरों में ये स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, वहां बिजली की खपत नहीं बल्कि ‘मीटर की उड़ान’ चर्चा में है। “स्मार्ट मीटर की रफ्तार अब बंदे मातरम एक्सप्रेस से तुलना” पाने लगी है। उपभोक्ता कह रहे हैं, “बिजली नहीं जल रही,जेब जल रही है !”

बिजली विभाग की 'बंदे मातरम एक्सप्रेस': स्मार्ट मीटरों की रफ्तार से बढ़ा 'ब्लड प्रेशर' !

सदर बाज़ार निवासी राम बहोरी जैसे हजारों उपभोक्ता इन दिनों परेशान हैं। राम बहोरी का दो कमरों का मकान है, जिसमें केवल चार सदस्य रहते हैं। सामान्य दिनों में 2-3 यूनिट प्रतिदिन की खपत होती थी, लेकिन स्मार्ट मीटर लगते ही सिर्फ दो दिन में 72 यूनिट बिजली की खपत दर्शा दी गई ! “ऐसे तो महीने भर का बिल 5 गुना हो जाएगा,” पीड़ित उपभोक्ता का कहना है। उन्होंने इस अन्याय के खिलाफ प्रशासन को शिकायती पत्र भी सौंपा है।

बिजली विभाग की 'बंदे मातरम एक्सप्रेस': स्मार्ट मीटरों की रफ्तार से बढ़ा 'ब्लड प्रेशर' !

शहरवासियों का प्रश्न है कि आखिर सरकार किस नीति के तहत बार-बार मीटर बदलने का खेल खेल रही है? पहले एनालॉग मीटर, फिर डिजिटल और अब स्मार्ट मीटर। लेकिन स्मार्ट के नाम पर “सिर्फ मीटर स्मार्ट है, सिस्टम नहीं”। उपभोक्ताओं का यह भी कहना है कि आखिर सरकार और विभाग को बार-बार मीटर बदलवाने में क्या ‘फील गुड’ महसूस हो रहा है?

बिजली विभाग की 'बंदे मातरम एक्सप्रेस': स्मार्ट मीटरों की रफ्तार से बढ़ा 'ब्लड प्रेशर' !

शहर में स्मार्ट मीटर लगने के बाद किसी भी घर की पूर्व खपत की तुलना नहीं की जा रही, न ही कोई तकनीकी निरीक्षण। सीधे मीटर बदला जा रहा है और उपभोक्ता को हर महीने नई मार दी जा रही है। बिजली विभाग की लापरवाही और मनमानी अब आम जनता के लिए भविष्य का डर बन चुकी है। लोकल संगठनों और उपभोक्ताओं का मानना है कि “इस पूरी प्रक्रिया में कहीं न कहीं बड़ी कंपनियों और विभागीय मिलीभगत” की बू आ रही है। प्रश्न यह है कि जब पहले के मीटर ठीक चल रहे थे तो बार-बार उन्हें बदलने की ज़रूरत क्या है ? क्या यह किसी विशेष कंपनी को फायदा पहुंचाने का ‘स्मार्ट’ खेल है?

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा विकास प्राधिकरण की धनतेरस शुरू : कमाये 13 करोड़

City News Uttar Pradesh

हमीरपुर में चार दिन से लापता युवक का मिला शव : हत्या कर अधजली लाश को खेत में दफनाया

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी का पैदल भ्रमण: बुज़ुर्गों से संवाद कर विकास योजनाओं की समीक्षा

City News Uttar Pradesh

खुशखबरी : बुंदेलखंड में अब नगरीय क्षेत्रों में बनेंगे गोवंश वन्य विहार..

City News Uttar Pradesh

खबर का असर : बालू के अवैध खनन एवं परिवहन पर बारह गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

बांदा में बड़ा हादसा : पेड़ से टकराकर डंपर में लगी आग, जिंदा जल गया चालक

ब्रेकिंग न्यूज़