26.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News : अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, कहा बताए बुलडोजर कहां चलना चाहिए, दुष्कर्मियों के घर या फिर… 

 

जौनपुर : समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को जौनपुर पहुंचे। वह बरसठी ब्लॉक के आदमपुर निगोह स्थित श्रीराम महाविद्यालय में पूर्व विधायक और कैबिनेट मंत्री पारस नाथ यादव की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग बुलडोजर लेकर घूम रहे हैं, वो पहले यह बताएं कि बुलडोजर कहां चलना चाहिए। जिनके घर के नक्शे पास नहीं है उनके घरों पर या जहां 50 साल की महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों के घरों पर।

सांसद अखिलेश यादव ने लोगों से कहा कि यह आखिरी चुनाव है इस बार जरूर समाजवादी पार्टी को जिता देना। अगर नहीं जीते तो उम्मीद मत रखना कि लोकतंत्र जिंदा रहेगा। अखिलेश यादव ने सॉफ्ट हिंदुत्व के सवाल पर कहा कि मैं जन्म से हिंदू हूं। ऐसा हिंदू हूं, जो सबको साथ लेकर चले। उन्होंने प्रदेश में ओवैसी की एंट्री को भाजपा का खेल बताया है।

किसान आंदोलन पर बोले सपा अध्यक्ष
अखिलेश यादव ने किसानों आंदोलन पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट कह रहा है कि कानून खराब है और सरकार इसे हटा ले। लेकिन सरकार इसे क्यों नहीं हटा रही है। उन्होंने आगे कहा कि अगर सरकार कानून नहीं हटाती है तो आने वाले समय में आपकी सरकार का कहीं भी पता नहीं चलेगा।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कुछ लोगों के हाथों में सब कुछ दे देना चाहती है। समाजवादी पार्टी जब किसानों के पक्ष में खड़ी हुई तो सरकार ने कहा कि यह राजिनीतिक मुद्दा नहीं, किसानों का मुद्दा है। उन्होंने आगे कहा कि हम सब किसान हैं। समाजवादी किसान होते हैं। अगर समाजवादी किसानों के साथ खड़े नहीं होंगे तो कौन खड़ा होगा।

कोरोना वैक्सीन पर भी साधा निशाना
अखिलेश यादव ने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन को लेकर हमें देश के वैज्ञानकों और डॉक्टरों पर पूरा भरोसा है, लेकिन भाजपा सरकार पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। सरकार पहले इस बात का भरोसा दिलाए कि गांव-गरीब को वैक्सीन कब तक लगेगी और मुफ्त लगेगी या नहीं।

पारस नाथ यादव को अर्पित किए फूल
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जौनपुर में पारस नाथ यादव की जंयती पर कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने उनको पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पारस नाथ यादव ने विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य नहीं खोया और न ही घबराए। वह साहसी और बहादुर नेता थे। साथ ही उन्होंने मल्हनी विधान सभा सीट पर हुए उपचुनावों में मिली जीत पर जनता का आभार जताया।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महोबा आगमन को लेकर हलचल तेज, हुई समीक्षा …

City News Uttar Pradesh

किसान क्रेडिट कार्ड के नाम पर रिश्वत: बैंक में सीबीआई का छापा, मैनेजर को दबोचा

City News Uttar Pradesh

यूपी में 28 लाख कर्मचारियों व पेंशनरों को सीएम योगी की सौगात, बढ़ी दर के साथ महंगाई भत्ता देने को दी मंजूरी …

Banda : दो अवैध शराब व्यवसाइयों पर गैंगेस्टर का चाबुक, सम्पत्ति होगी जब्त..

City News Uttar Pradesh

Banda : रफ्तार का कहर, कार की टक्कर से बड़े भाई की मौत, छोटा भाई गंभीर …

Banda : श्रम धन मान योजना : मंडल में उन्नीस हजार श्रमिकों का पंजीयन…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़