30.6 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
खबर का असर: जामूं गांव में लटक रही 'मौत' कटी, मीडिया की मुहिम से 'जागा सिस्टम'
उत्तर प्रदेश

खबर का असर: जामूं गांव में लटक रही ‘मौत’ कटी, मीडिया की मुहिम से ‘जागा सिस्टम’

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जो खतरा सालों से गांव पर झुका था, आखिर वो हट गया। “जनता चीखी, व्यवस्था रोई” इस तीखे शीर्षक ने आखिरकार व्यवस्था को जगा दिया। बबेरू तहसील के कमासिन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम जामूं में वर्षों से बिजली की हाई वोल्टेज लाइन पर झूल रहा जर्जर पीपल का पेड़ अब इतिहास बन चुका है। छपी खबर का जोरदार असर हुआ है।

खबर का असर: जामूं गांव में लटक रही 'मौत' कटी, मीडिया की मुहिम से 'जागा सिस्टम'

सोमवार को प्रशासन की त्वरित कार्यवाही के बाद उक्त खतरनाक पेड़ को काटकर हटा दिया गया। ग्राम जामूं में यह समस्या कोई एक दिन की नहीं थी। हाई वोल्टेज लाइन पर झुका विशाल पीपल का पेड़ वर्षों से गांववालों के सिर पर मौत बनकर मंडरा रहा था। गांव में दहशत थी लेकिन जिम्मेदार व्यवस्था चुप बैठी थी।

खबर का असर: जामूं गांव में लटक रही 'मौत' कटी, मीडिया की मुहिम से 'जागा सिस्टम'

मगर जब हमने इस विषय पर “लटक रही मौत, जनता चीखी, व्यवस्था रोई” शीर्षक से खबर प्रकाशित की तो शासन-प्रशासन हरकत में आ गया। जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाई, और सोमवार को विद्युत विभाग की निगरानी में उक्त खतरनाक पेड़ को काटकर लाइन से हटाया गया। इस समस्या को हल कराने में एक नाम सबसे आगे आया गांव के युवा समाजसेवी राजू प्रसाद यादव का।

खबर का असर: जामूं गांव में लटक रही 'मौत' कटी, मीडिया की मुहिम से 'जागा सिस्टम'

वर्षों से वे इस खतरे को लेकर संघर्ष कर रहे थे, लोगों को जागरूक कर रहे थे, पत्राचार कर रहे थे, लेकिन अब जाकर सफलता मिली। ग्राम प्रधान चंदा देवी ने भी पूरी संजीदगी से इस विषय को उठाया और प्रशासन से मिलकर समाधान का रास्ता निकाला। ग्रामीणों ने इस जनसरोकार से जुड़ी गंभीर समस्या को उजागर करने और उसका समाधान कराने के लिए विशेष रूप से मीडिया का आभार व्यक्त किया है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खुशखबरी : बेइलाज का बांदा में होगा इलाज, मेडिकल कालेज करेगा कमाल

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें किया स्वास्थ मेले का उदघाटन : बांटे आयुष्मान कार्ड

City News Uttar Pradesh

बुन्देलखण्ड में जलवायु के अनुरूप फसलों का करें चुनाव : कुलपति

City News Uttar Pradesh

फोरलेन में रुकावट पर पीडब्लूडी नें ढहाया अतिक्रमण

City News Uttar Pradesh

जयराम सिंह का ऐलान : गड़रिया में बनेगा अंबेडकर पार्क और बारात घर

City News Uttar Pradesh

मेरी सच्ची बोली बड़े नेताओं की मुश्किल : असदुद्दीन ओवैसी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़