लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को शाम करीब साढ़े तीन बजे अचानक अपने चाचा व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव से मिलने उनके घर पहुंच गए और गठबंधन का ऐलान किया। अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात हुई और गठबंधन की बात तय हुई। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दलों को साथ लेने की सपा नीति सपा को निरंतर मजबूत कर रही है और सपा और अन्य सहयोगियों को ऐतिहासिक जीत की ओर ले जा रही है।

शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर क कहा कि सपा से गठबंधन का निर्णय लिया गया है। शिवपाल को सपा कितने टिकट देगी यह तय नहीं हो पाया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवपाल समर्थकों को 15 टिकट दिए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों प्रदेश के अलग-अलग जिलों में विजय रथ यात्रा निकाल रहे हैं। बुधवार को जौनपुर में उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में जनता को धोखा दिया है। सरकार के दावे और विज्ञापन झूठे हैं। सूचना मिल रही है कि तीन माह में डीजल और पेट्रोल कंपनियों को 600 गुना फायदा हुआ है।

जनपद दौरे के दूसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता परेशान है। सरकार से पूछना चाहते हैं कि आखिर जनता का पैसा निकालकर अमीरों की जेब क्यों भरी जा रही है। सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। इस सरकार के शासन में सरकारी संपत्तियों और संस्थाओं तक को बेचा जा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि जैसे-जैसे भाजपा को हार नजदीक दिखाई देगी, वैसे-वैसे उनके बड़े नेता दिखाई देने लगेंगे। दावा किया कि जनता बदलाव चाहती है। यही कारण है कि समाजवादी विजय रथ यात्रा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है।
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
