City News Uttar Pradesh
धूमधाम से मनाया गया नागपंचमी का पर्व: दूध पिलाया और की गई पूजा
उत्तर प्रदेश

धूमधाम से मनाया गया नागपंचमी का पर्व: दूध पिलाया और की गई पूजा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में नागपंचमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव के सबसे प्रिय नाग देवता के इस पर्व में घर घर महिलाओं ने विशेष पूजा अर्चना की। शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली तो वहीं नागदेव का जगह जगह पूजन किया गया। लोगों ने कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए विभिन्न मंदिरों, नदी व जलाशयों के पास पूजा अर्चना कराई।

धूमधाम से मनाया गया नागपंचमी का पर्व: दूध पिलाया और की गई पूजा

वहीं पर्व के अवसर पर कई जगह दंगल का आयोजन किया गया। शहर के महावीरन में दंगल आकर्षण का केंद्र रहा। नागपंचमी के अवसर पर घर में सुख सम्पन्नता व समृद्धि के लिए सुबह परम्परागत परिधानों में सजी धजी महिलाओं और लड़कियों ने शिवमंदिर पहुंच पूजा अर्चना की।

धूमधाम से मनाया गया नागपंचमी का पर्व: दूध पिलाया और की गई पूजा

सुबह से घरों के बाहर गोबर से नाग देव का चिन्ह बनाकर उसकी पूजा व पुष्प अर्पित किए और सौभाग्य की कामना की। महिलाओं ने नागदेव की कथा भी सुनी। मंदिरों के बाहर मेले सा माहौल रहा। सावन होने के चलते शिव मंदिरों के बाहर सपेरों की भीड़ भी दिखाई पड़ी। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं ने नागदेव को दूध पिलाया और दान दक्षिणा दी। भोले के भक्तों ने जहां मंदिर में दर्शन किए, वहीं नाग के जोड़े के आगे भी श्रद्धा के साथ नतमस्तक हुए। जिन लोगों की जन्मकुंडली में कालसर्प दोष है उन्होंने दोष से निवारण के लिए खास पूजा की। शिवालय और नदियों के तट पर पूजन अर्चन कर इस दोष से मुक्ति का उपाय किया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : हो गया कमाल:बांदा की बेटी के सिर इंडिया प्रिसेंज का ताज …

City News Uttar Pradesh

‘गड्ढों’ के हवाले बांदा: 500 सड़कें बनीं ‘मौत’ का रास्ता, विकास के ‘दावों’ की ‘उखड़’ गई ‘परतें’

City News Uttar Pradesh Desk

बिजली गुल, बदहाली फुल: करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं सुधरा सिस्टम !

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश का बीमारी में भी ‘जज़्बा’ बरकरार: सेवा का ऐसा जुनून, जिसे बुखार भी नहीं रोक पाया

डीएम जे. रीभा कुपोषण से व्यथित एवं चिंतित : बचाने के लिए सक्रिय

बीएड : दूसरे चरण में सात हजार ने भरी च्वाइस, कॉलेज हुये आवंटित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़