- विनोद मिश्रा
बांदा। एसपी ने थाने के निरीक्षण में राजिस्टरों की बारीकी से जांच की है। हिस्ट्रीशीटरों व अन्य आपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी व शिकंजा कसने के निर्देश दिए हैं।

शनिवार को एसपी अभिनंदन तिंदवारी थाने का वार्षिक औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। जिसमें उन्होंने थाने के अभिलेखों, अपराध रजिस्टर, आदि को बारीकी से देखा। रिकार्ड को पूरी तरह दुरुस्त करने को कहा। महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर आने वाली शिकायतों व उन पर की गई कार्यवाई की जानकारी ली।

निर्देशित किया कि आने वाली सभी शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए। मालखाना व थाना परिसर में चल रहे लघु एवं बृहद निर्माण का जायजा लिया। सभी कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी तिंदवारी को निर्देशित किया कि हिस्ट्रीशीटर, टापटेन अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

हिस्ट्रीशीटरों की लगातार निगरानी की जाए। साथ ही प्रतिदिन पैदल गश्त की करें। बैंक चेकिंग के साथ साथ प्रमुख चौराहों, मार्गों और सूनसान स्थानों पर लगातार नजर बनाए रखने को कहा। महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए आवश्यक उचित कार्रवाई करने को निर्देशित किया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
