28.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
मंडलायुक्त की पहल अब ला रही रंग : भूसा दान में बना रिकार्ड, अब तक 12,765 कुंतल जुटाया भूसा
उत्तर प्रदेश

मंडलायुक्त की पहल अब ला रही रंग : भूसा दान में बना रिकार्ड, अब तक 12,765 कुंतल जुटाया भूसा

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडलायुक्त की भूसा दान की पहल अब रंग ला रही है। मंडल की गोशालाओं में 162399 गोवंशी पशुओं का संरक्षण किया जा रहा है। इन पशुओं के पेट भरने के लिए गोशालाओं में पूरे वर्ष 29 लाख क्विंटल भूसा की जरूरत है। जबकि पशुपालन विभाग ने अभी तक चार लाख 39 हजार कुंतल भूसा की खरीद की है। मंडलायुक्त ने पहली बार मंडल में भूसा दान अभियान शुरू किया। उनकी मुहिम रंग लाई और अब तक 12 हजार 765 क्विंटल भूसा दान में जुट चुका है। यह अपने आप में रिकार्ड है। इसके लिए मुख्य सचिव भी मंडलायुक्त के प्रयासों की सराहना कर चुके हैं।

मंडलायुक्त की पहल अब ला रही  रंग : भूसा दान में बना रिकार्ड, अब तक 12,765 कुंतल जुटाया भूसा
The initiative of the Divisional Commissioner is now bringing color: a record made in chaff donation, 12,765 quintals of straw collected so far

चित्रकूटधाम मंडल में एक लाख 62 हजार 399 बेसहारा गोवंशी पशुओं को गोशालाओं में संरक्षित किया जा रहा है। इनमें बांदा में 51,442, चित्रकूट में 41770, हमीरपुर में 38,470 और महोबा में 30,717 गोवंशी पशु संरक्षित हो रहे हैं। इन पशुओं को पूरे साल पेट भरने के लिए 29 लाख 54 हजार क्विंटल भूसा की जरूरत है। इसके सापेक्ष पशुपालन विभाग ने अभी तक 43 हजार 93 क्विंटल भूसा खरीदा है। लेकिन अभी भी स्टाक लक्ष्य और मौजूद भूसा में काफी अंतर है। चित्रकूटधाम के मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने चारों जिलों में बेसहारा गोवंशी पशुओं का पेट भरने के लिए नई पहल की। पहली अप्रैल से भूसादान अभियान शुरू किया। इसके लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल बनाया। इन अधिकारियों ने गांव-गांव जाकर किसानों को भूसा दान के लिए प्रेरित किया।

मंडलायुक्त की मुहिम आखिर रंग लाई। भूसा दान के लिए किसानों ने हाथ बढ़ाए। इस तरह पहली अप्रैल से अब तक चारों जिलों में 12,765 क्विंटल भूसा दान में जुटा लिया गया। बांदा के किसान भूसा दान में आगे रहे। यहां 5384 क्विंटल भूसा दान में मिला। जबकि 3,756 क्विंटल भूसा दान कर हमीरपुर के किसान दूसरे नबंर पर रहे। चित्रकूट के किसानों ने 2,318 क्विंटल और महोबा के किसानों ने 1,343 क्विंटल भूसा गायों के लिए दान किया।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

धर्म परिवर्तन का दबाव : प्यार में मजहब बनी दीवार, कक्षा दसके छात्र ने की शादी जिद तो छात्रा की मां बोली पहले बदलो अपना धर्म, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

City News Uttar Pradesh

दिल दहलाने वाला हादसा : युवक को 50 मीटर तक घसीटता ले गया वाहन, हुई दर्दनाक मौत

City News Uttar Pradesh

बांदा : किश्त लेने गए फील्ड आफिसर ने महिला से किया दुष्कर्म ! पीड़िता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप …

पूर्व विधायक दलजीत ‘बर्बादी’ देख ‘विचलित’: प्रशासन से तत्काल ‘मुआवजा’ की उठाई मांग !

बिजली बिल में ‘करंट’ का खेल: बिना अनुमति ‘बढ़ाया’ लोड, उपभोक्ताओं की ‘जेब’ पर ‘डाका’ ?

City News Uttar Pradesh Desk

गेहूं खरीद पर ‘संकट’: किसान ‘बर्बादी’ के कगार पर, सिस्टम हुआ ‘फेल’ !

ब्रेकिंग न्यूज़