City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश निषाद बोले: मोदी सरकार किसानों की ढाल, हो रही तरक्की
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश निषाद बोले: मोदी सरकार किसानों की ढाल, हो रही तरक्की

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना” के कार्यक्रम में जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि किसानों की तरक्की ही भारत की प्रगति है। अन्नदाताओं की समृद्धि से ही राष्ट्र मजबूत और आत्मनिर्भर बनेगा।

मंत्री रामकेश निषाद बोले: मोदी सरकार किसानों की ढाल, हो रही तरक्की

राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के करोड़ों किसानों को सम्मान देने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। पीएम किसान सम्मान निधि, सौर ऊर्जा सिंचाई योजना, फसल बीमा योजना और कृषि यंत्र अनुदान जैसी योजनाएं इस सरकार की किसान हितैषी सोच का परिणाम हैं।

मंत्री रामकेश निषाद बोले: मोदी सरकार किसानों की ढाल, हो रही तरक्की

उन्होंने कहा “भाजपा सरकार में किसान पहली बार यह महसूस कर रहा है कि उसका सम्मान बढ़ा है,उसकी मेहनत का मूल्य मिल रहा है। पहले के शासन में किसानों को सिर्फ वादे मिले, लेकिन अब उनके खाते में सीधे पैसा पहुंच रहा है।”

मंत्री रामकेश निषाद बोले: मोदी सरकार किसानों की ढाल, हो रही तरक्की

रामकेश निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीति साफ है “कृषक समृद्ध तो राष्ट्र सशक्त।” भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि केंद्र सरकार के फैसलों से किसानों को राहत मिली है।

मंत्री रामकेश निषाद बोले: मोदी सरकार किसानों की ढाल, हो रही तरक्की

उन्होंने कहा जीएसटी दरों में कमी से कृषि यंत्रों की कीमतें घटी हैं। ट्रैक्टर, कल्टीवेटर और अन्य उपकरण अब सस्ते हुए हैं। किसान को अब अपनी खेती में आधुनिक तकनीक जोड़ने का अवसर मिल रहा है। कार्यक्रम में जिले भर से आए सैकड़ों किसानों ने हिस्सा लिया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कोरोना कहर : कराहा मंडल, टूटी आर्थिक रीढ़ ! …

पंचायत चुनाव : नतीजों से भाजपा तय करेगी 2022 का रोडमैप, विधायकों-सांसदों का तय होगा भविष्य …

गणेश प्रतिमाओं का अश्रुपूर्ण नेत्रों से केन में विसर्जन के साथ महोत्सव समाप्त

City News Uttar Pradesh

गौशालाओं में हाहाकार : मंडल में 59 करोड़ खत्म, 395 गायों की मौत ! …

नई पेंशन स्कीम का ऐलान, मोदी कैबिनेट में यूपीएस को दी मंजूरी

गौशाला में पशुओं की मौत : एसडीएम की जांच से वीडीओ सस्पेंड

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़