24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा-टांडा मार्ग के जर्जर सड़क पर लिए जा रहे टोल टैक्स का विरोध, पहले चालू हो बाईपास फिर वसूला जाए टोल…

 

फतेहपुर : बांदा-टांडा मार्ग के जर्जर सड़क पर लिए जा रहे टोल टैक्स का विरोध गुरुवार को सड़क पर दिखने लगा। व्यापारी नेताओं के साथ युवा विकास समिति ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर बांदा-टांडा मार्ग में दसवां मील के पास संचालित टोल बंद करने की मांग बुलंद की। कहा कि नउवाबाग से शाह कस्बे तक का बाईपास पहले चालू कराया जाए इसके बाद ही वाहनों से टोल लिया जाए।

बुंदेलखंड को प्रदेश की राजधानी से जोड़ने वाले इस मार्ग से प्रतिदिन पांच हजार से अधिक भारी वाहन गुजरते है। दो साल से इस मार्ग में टोल टैक्स वसूला जा रहा है। टोल वाले हाईवे में जो सुविधाएं मिलनी चाहिए वह इस मार्ग में वाहन चालकों को नहीं मिल पा रही है। भारी वाहनों को शहर से बाहर से निकालने के लिए 424 करोड़ की लागत से बनाया गया बाईपास छह माह में ही खराब हो गया। रेलवे पुल की तकनीकी खराबी से बाईपास बंद कर दिया गया। शहर के अंदर की टूटी व जर्जर सड़क से वाहन गुजरते है। युवा विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, व्यापारी नेता शिवचंद्र शुक्ल्, किशन मेहरोत्रा के नेतृत्व में युवा व व्यापारियों प्रदर्शन कर डीएम से मुलाकात की। कहा कि बाईपास जब तक बनकर चालू नहीं हो रहा है तब तक टोल की वसूली बंद कराई जाए। मांग किया कि जिले में नेशनल हाईवे में दो व एक बांदा-टांडा मार्ग के टोल का मासिक पास एक ही जारी किया जाए। जिले के वाहन मालिकों का तीन जगह पास बनवाने से भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा, सुशील त्रिवेदी, विकास सिंह, अभय, शिवकुमार, आफताब अहमद, जनार्दन सिंह आदि रहे। युवाओं मांगें पूरी न होने पर अनशन पर बैठने की अल्टीमेटम दिया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे को तमंचे से मारी गोली, बहन को बस में जल्दी बैठाने पर भिड़े थे दोनों भाई

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में है ‘रहस्यमयी किला’: गुफा में ‘दो शिवलिगों’ के होते हैं एक साथ दर्शन

City News Uttar Pradesh

उद्योग बंधु की बैठकें बनी ‘बासी कढ़ी में सौंवा उबाल’ : आदेशों की ‘गूंज’ में दब गया ‘दर्द’

City News Uttar Pradesh

खूंखार कुत्तों का खूनी तांडव: ‘नोच’ ली मासूम बच्चे की जिंदगी, तड़प-तड़प कर तोड़ा ‘दम’

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी ने दिए निर्देश : यूपी में अब एक सप्ताह में बन जाएंगे आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र

City News Uttar Pradesh

मालती बासू का शहर की गलियों में घूमता जनसेवा का कारवां: हर मोर्चे पर एक्टिव प्रतिनिधि अंकित

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़