31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बेसिक शिक्षा परिषद : "चुल्लू भर पानी" में डूब मरने की आई नौबत !
उत्तर प्रदेश

बेसिक शिक्षा परिषद : “चुल्लू भर पानी” में डूब मरने की आई नौबत !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। वाह रे परिषदीय स्कूलों का भ्रष्टाचार। इतनी बेशर्मी की चुल्लू भर पानी में डूब मरे। बच्चों के लिए की गई फर्नीचर खरीद में बड़ा घोटाला सामने आ रहा है। जो छूते ही टूट जाता हैं। गजब घटिया फर्नीचर हैं जो हाथ लगाते ही टूट रहा है। आपको बता दें की जनपद के 494 स्कूलों में 14,957 डेस्क-बेंच व अन्य फर्नीचर खरीद के लिए शासन ने सात करोड़ 11 लाख 95 हजार 320 रुपये दिए हैं।

बेसिक शिक्षा परिषद : "चुल्लू भर पानी" में डूब मरने की आई नौबत !
Basic Education Council: There was a chance of dying by drowning in “Chullu Bhar Water” !

फर्म की ओर से आपूर्ति हुए घटिया फर्नीचर से खफा शिक्षक नेताओं ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शासन और स्थानीय अधिकारियों को ज्ञापन देकर किसी अन्य विभाग के अधिकारियों से घोटाले की जांच की मांग की है। विभाग के मुखिया और निविदा मूल्यांकन कमेटी सदस्य सचिव व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस पर जांच के आदेश दिए हैं।

बेसिक शिक्षा परिषद : "चुल्लू भर पानी" में डूब मरने की आई नौबत !
Basic Education Council: There was a chance of dying by drowning in “Chullu Bhar Water” !

प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में संगठन के नेताओं ने संयुक्त हस्ताक्षर से बीएसए रामपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। यह प्रदेश के मुख्य सचिव और स्कूल शिक्षा अभियान महानिदेशक, जिलाधिकारी को संबोधित है। इसमें बताकर चौंकाया हैं की उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए डेस्क-बेंच खरीदने के लिए शासन ने धनराशि जारी की थी। फर्नीचर खरीद के लिए निविदा मूल्यांकन कमेटी डीएम की अध्यक्षता में गठित हुई। मेसर्स श्याम इंडस्ट्रीज बिजुवर खुर्द, इंडस्ट्रियल स्टेट, सीतापुर ने टेंडर से आपूर्ति का ठेका लिया।

बेसिक शिक्षा परिषद : "चुल्लू भर पानी" में डूब मरने की आई नौबत !
Basic Education Council: There was a chance of dying by drowning in “Chullu Bhar Water” !

पदाधिकारियों का आरोप है कि फर्नीचर फर्म ने जो आपूर्ति किया है कि वो इतना घटिया है कि जरा सा खींचने में बेंच टूट रही है। यह भी आरोप हैं कि फर्म की ओर से मनमाने ढंग से फर्नीचर स्कूलों को भेजा जा रहा है। कई स्कूलों में अब तक फर्नीचर पहुंचा ही नहीं है। शिक्षक नेताओं ने इस घोटाले की गैर विभागीय अधिकारियों से जांच कराने की मांग की है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

उप मुख्य मंत्री नें अधिवक्ताओं के कर्तव्यों को सराहा

यूपी: भाजपा को झटका, सपा में शामिल हुए प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह

City News Uttar Pradesh

मनरेगा का व्यथित पुराण : भुगतान पर “ठेंगा”, तो बन गये “बेगाने”

City News Uttar Pradesh

बांदा जिला गीता ज्ञान से होगा मर्मज्ञ : संघ की बैठक में हुआ अद्भुत अध्यात्म निर्णय

हथौड़ा के मौलाना नजीब पर अब गैंगस्टर का साया ? फर्जी रजिस्ट्री से एनआईए छापे तक, ऑपरेशन लंगड़ा’ भी लाइन में

City News Uttar Pradesh Desk

फेल होने पर इंटर के छात्र ने खाया जहर, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती

ब्रेकिंग न्यूज़