24.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : खुदरा व्यापारियों के सामने रोटी का संकट, कर्फ्यू पड़ रहा भारी, अब खर्च के लिए भी पड़ने लगे लाले …

 

  • विनोद मिश्रा 

बांदा। गर्मी के दिन और सहालग का मौसम तमाम सारे छोटे कारोबारियों के लिये कमाई की सौगात लेकर आता है। ऐसे कारोबारी मौसम विशेष में काम करके पूरे वर्ष के लिये खर्च का इंतजाम कर पाते हैं, लेकिन पिछले वर्ष भी पूरी गर्मी बंदी में निकल गई और इस बार भी कोरोना संक्रमण इन कारोबारियों के मुंह का निवाला छीन रहा है। तकरीबन एक माह से कोरोना कर्फ्यू चल रहा है। ऐसे में बिजली के उपकरणों की मरम्मत करने वाले मिस्त्री, पंक्चर बनाने वाले और सिलाई, सहालग में दोना-पत्तल का कारोबार करने वालों के चेहरों में मायूसी साफ झलक रही है।

सरकार ने पिछली बार की तरह इस बार भी पूरे तीन माह के लिये राशन मुफ्त देने की घोषणा की है, लेकिन यह नाकाफी है। केवल राशन भर से काम नहीं चलता। रसोई में भी राशन के अलावा तमाम और ऐसी चीजों की जरूरत होती है, जो बिना पैसे के संभव नहीं है। कई घरों में इन छोटे कारोबारियों की पत्नी व बच्चे बीमार हैं। इलाज में मनमानी पैसा लग रहा है। जितनी पूंजी जुटाई थी वह अब तक गवां चुके। एक माह से कामकाज बंद होने से नौबत फांकाकसी तक पहुंच चुकी है। आमदनी जीरो होने के कारण आज इन्हें कोई कर्ज भी देने को तैयार नहीं है।

तमाम सारे संकटों से जूझ रहे इन कारोबारियों का कहना है कि यदि कर्फ्यू लंबा खिंचता है, तो वे भूखों मरने की कगार पर पहुंच जाएंगे। मर्दननाका निवासी हरीराम के पास साइकिल पंक्चर जोडने के अलावा दूसरा काम नहीं है। वह कहता है कि पहली बार ऐसी स्थिति आई है, कि वह दाने-दाने को मोहताज है। झील का पुरवा निवासी हरि सिंह कपड़े की सिलाई कर परिवार चलाता है। उसका भी इसी से पूरा खर्च चलता था। कर्फ्यू के बाद से काम ही नहीं आ रहा है। परिवार खर्च की कड़की से जूझ रहा है। कोरोना संक्रमण काल में खराब हुई स्थिति को संभालने के लिए जिले में करीब एक माह से कर्फ्यू चल रहा है। खुदरा व्यापारियों का धंधा-पानी बंद होने से छोटेदार दुकानदारों और हुनरमंदों पर यह लॉकडाउन अब भारी पडने लगा है। करीब एक माह से घर बैठे ऐसे लोगों को बिना कमाई परिवार का पेट भरना पड़ रहा है। तमाम सारे लोगों के यहां राशन के साथ ही अब घर खर्च के भी लाले हैं। ऐसे में यह तबका तमाम सख्ती के बावजूद चोरी-छिपे काम करने को मजबूर है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

वृक्ष धरा के भूषण, करते दूर प्रदूषण : जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह

डीएम जे रीभा के चकबंदी का पढ़ाया पाठ: कुशलता से निपटारे पर जोर

City News Uttar Pradesh

Banda : कभी धूप कभी छांव, मौसम का बदलता रुख,क्या खिलायेगा गुल ! …

मंत्री रामकेश नें बताया वेद व्यास की जन्म भूमि का हो रहा विकास: 75 लाख स्वीकृत

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : 18 साल पुराने मामले में पांच पुलिस कर्मियों को कैद की सजा, कोर्ट ने दिया फैसला ..

बांदा : पुलिस पर फिर लगे दाग, अभद्रता और डांट से आहत होकर महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़