28.4 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

डीएम आनंद का चलेगा मिशन, संचारी रोगों को नहीं मिले “आनंद” …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम आनंद कुमार सिंह संचारी रोगो पर नियंत्रण की ठानी है। इसके लिये जिले में दस्तक अभियान चलेगा। इस संदर्भ में डीएम ने समीक्षा बैठक की।

स्वास्थ्य विभाग को कहा की संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए सभी जरूरी उपकरण एवं दवाओं की व्यवस्था रखे। स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता रहे। जहां कहीं भी संक्रामक रोग के मामले सामने आएं वहां पर तत्काल टीम द्वारा सैंपलिग एवं उसके रोकथाम के लिए अन्य जरूरी कार्य किए जाएं। दस्तक अभियान की समीक्षा में जिलाधिकारी ने कहा कि 12 से 25 जुलाई तक चलने वाले दस्तक अभियान में टीमें घर-घर जाकर सर्वे करेंगी। सर्वे के दौरान कुपोषित बच्चों के चिन्हांकन करने का कार्य भी किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए माइक्रो प्लान तैयार कर लिया जाए।

डीएम ने जननी सुरक्षा योजना एवं जननी शिशु सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रसव एवं टीकाकरण आदि से संबंधित कार्य पूर्व की भांति चलते रहें। सीएमओ डा. एनडी शर्मा, डीएमओ पूजा अहिरवार, एडीएमओ साहबलाल सिंह सहित नगर पालिका, पंचायती राज विभाग, शिक्षा, कृषि, उद्यान विभाग के अधिकारी व कर्मचारी समीक्षा में मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मौदहा पालिका बनी भ्रष्टाचार का महाकुंभ ! रज़ा मोहम्मद की राजी से कमीशन का चरमोत्कर्ष

City News Uttar Pradesh

बांदा में पुलिस जांच कहां गई ? 3.16 करोड़ डकारने वाले छह अफसरों पर क्या हुई मेहरबानी ?

City News Uttar Pradesh Desk

मेडिकल माफिया बेनकाब: बांदा से छत्तीसगढ़ तक फैला नशे का जाल, दुर्ग पुलिस ने किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें दी चेतावनी : बाढ़ से बचाव तैयारी में बर्दाश्त नहीं होगी ढिलाई

बांदा में दो हंसो के जोड़े में विवाद : एक ने लगाई खुद को आग …

City News Uttar Pradesh

धार्मिक पर्वों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट: संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़